90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट आज 47 साल की हो चुकी हैं। पूजा भट्ट का जन्म 24 फरवरी, 1972 को मुंबई में हुआ था। पूजा भट्ट बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट की बेटी है। पूजा भट्ट नशे के चलते अपना करियर बर्बाद कर लिया था। आज हम आपको ऐसे ही 5 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका करियर नशे की वजह से बर्बाद हो गया।
गीतांजलि
गीतांजलि 90 के दशक की जानी-मानी मॉडल थीं। गीतांजलि ने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया और उनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। बता दें कि गीतांजलि को नशे की लत लग गई थी और आज वे इस दुनिया में नहीं है।
यो यो हनी सिंह
Yo-Yo हनी सिंह जाने-माने गायक हैं और इनके गाने लोगों को बहुत पसंद आते हैं। लेकिन यो यो हनी सिंह को नशे की लत लग गई, जिसकी वजह से उनके करियर पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा।
ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री हैं। ममता कुलकर्णी ने कई हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन आज वे बॉलीवुड से काफी दूर हैं। ममता कुलकर्णी को नशे की लत लग गई थी, जिसकी वजह से उनका करियर लगभग खत्म हो गया। ममता कई बार विवादों में भी रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें
फरदीन खान
फरदीन खान एक समय बॉलीवुड में काफी कामयाबी हासिल कर रहे थे और उनकी फिल्में लोगों को पसंद आती थीं। लेकिन नशे की लत लग जाने के बाद फरदीन खान का कैरियर खराब हो गया। आज फरदीन खान का नाम लोगों को याद भी नहीं होगा। 2001 में फरदीन खान को कोकीन के साथ पकड़ा गया था।
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट आलिया भट्ट की बड़ी बहन और महेश भट्ट की बेटी है। पूजा भट्ट ने 16 साल की उम्र में ही नशा करना शुरू कर दिया था और 23 साल की उम्र में पूजा ने सिगरेट पीना शुरू कर दिया था। लेकिन काफी मुश्किलों के बाद पूजा ने नशा करना छोड़ दिया।
Post A Comment:
0 comments: