टीवी सीरियल नागिन से लोकप्रियता हासिल करने वाली आशका गोराडिया सोशल मीडिया पर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। बता दे कि आशका गोराडिया बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी है। हाल ही में आशका गोराडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आशका गोराडिया टॉपलेस होकर शीर्षासन करती हुई नजर आ रही है।
लोग इस तस्वीर को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब तक लाखों लोगों ने इस फोटो को लाइक किया है। बता दे की आशका गोराडिया का यह नया योगासन न्यूड योगा गर्ल से इंस्पायर है। अपनी टॉपलेस फोटो शेयर करते हुए आशका गोराडिया ने बहुत ही अच्छा कैप्शन लिखा। इस कैप्शन से उन्होंने न्यूड योगा को प्रमोट किया और ट्रॉलर्स की बोलती बंद कर दी।
कैप्शन में आशका गोराडिया ने भारत में महिलाओं को लेकर सेक्सुअलाइजेशन और ऑब्जेक्टेशन पर बात की। आशका गोराडिया ने महिलाओं के साड़ी और बिकनी पहनने को लेकर समाज से कुछ सवाल पूछे। इसके अलावा उन्होंने पुरुषों की मानसिकता पर भी सवाल उठाए। आशका ने महिलाओं को भगवान की खूबसूरत क्रिएटिविटी बताया है।
आशका गोराडिया से पहले टीवी की जानी मानी अभिनेत्री एबिगेल पांडे ने न्यूड होकर योगा वाली तस्वीर पोस्ट की थी। उस तस्वीर ने भी काफी तहलका मचाया था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब आशका योगासन करती हुई नजर आई। अगर आप उनका इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करेंगे तो आपको उनकी कई ऐसी तस्वीर मिलेंगी जिसमें वे बोल्ड अंदाज में योगा करते हुए नजर आ रही हैं।
Post A Comment:
0 comments: