Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

Ekta Kapoor Birthday: 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं डेली सोप क्वीन एकता कपूर, एस्ट्रोलॉजी में रखती हैं विश्वास

Ekta Kapoor Birthday: 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं डेली सोप क्वीन एकता कपूर, एस्ट्रोलॉजी में रखती हैं विश्वास

<-- ADVERTISEMENT -->




Ekta Kapoor Birthday

टेलीविज़न दुनिया में डेली सोप की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अपने सीरियलों के द्वारा दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एकता कपूर के नाम से सभी परिचित हैं। आज ही के दिन यानी की 7 जून को एकता कपूर का जन्म हुआ था। एकता कपूर बॉलीवुड के एक बहुत ही प्रतिष्ठित खानदान से ताल्लुक रखती हैं। वहीं इन्होंने बहुत छोटी उम्र से टेलीविजन दुनिया में अपना कॅरियर शुरू कर दिया था। अपने परिवार से मिली विरासत को लेने की जगह एकता कपूर ने सफलता अपने बलबूते पर हासिल की है। बता दें कि वह एस्ट्रोलॉजी में भी काफी यकीन रखती हैं। आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर एकता कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और शिक्षा

मायानगरी कही जाने वाली मुंबई में 7 जून 1975 को एकता कपूर का जन्म हुआ था। इनके पिता जितेंद्र कपूर बॉलीवुड के बड़े दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं। वहीं एकता की मां शोभा कपूर भी फिल्मी और टीवी की दुनिया से ताल्लुख रखती हैं। एकता कपूर के भाई तुषार कपूर फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने मुंबई के 'बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल' से अपनी शुरूआती शिक्षा पूरी की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से की। महज 17 साल की उम्र से एकता कपूर अपने कॅरियर की शुरूआत की।

टेलीविजन में कॅरियर

कैलाश सुरेंद्रनाथ के विज्ञापन और फिल्म के साथ एकता ने अपने कॅरियर की शुरुआत की। लेकिन वह इसमें असफल हो गईं। इसके बात पिता जितेंद्र की राय और सहयोग से उन्होंने टीवी सीरियल प्रोडक्शन बिज़नेस की शुरुआत की। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम बालाजी टेलीफिल्म्स है। हालांकि एकता को पहले प्रयास में बनाए गए एपिसोड में ही रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। लेकिन एकता ने हार नहीं मानी। इसके बाद एकता कपूर ने बेहद फेमस टीवी सीरियल 'हम पांच' बनाया। इस सीरियल की सफलता के बाद से उन्हें कभी पीछे पलट कर नहीं देखना पड़ा। इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को कई फेमस सीरियल दिए। जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद भी किया।

साल 2000 में आए एकता के सीरियलों की हर घर में धूम रहती थी। उस दौरान एकता ने अपने सीरियल के जरिए सास-बहू की केमेस्ट्री को छोटे पर्दे पर दिखाया। सास-बहू पर आधारित सीरियलों को दर्शको द्वारा खूब सराहा गया। इसके बाद एकता ने कई फेमस सीरियलों की लाइन लगा थीं। इन सीरियल की प्रसिद्धि का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि हर दर्शक की जुबान पर इनकी कहानियों का जिक्र रहता था। वहीं एकता कपूर के फेमस सीरियलों ने स्टार प्लस पर अपना कब्ज़ा जमा रखा था।

वहीं कलर्स चैनल के साथ भी एकता ने काम किया है। उनके द्वारा बनाए गए सीरियल नागिन को दर्शकों का काफी प्यार मिला। बता दें कि सीरियल नागिन के कई भाग बनाए जा चुके हैं। वहीं अपने सीरियल के जरिए एकता ने इतिहास को भी दिखाया है। जिसमें से उनके प्रोडक्शन हाउस में बने सीरियल 'जोधा-अकबर' को काफी प्रसिद्धि मिली थी। 

बॉलीवुड कॅरियर

साल 2000 के बाद एकता कपूर ने बॉलीवुड में कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया। जिसमें 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'कृष्णा कॉलेज', 'कुछ तो है, 'क्या कूल है हम', 'शूट आउट एट लोखंडवाला' आदि फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने भी अच्छी खासी कमाई की। न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड में भी एकता कपूर ने एक अलग मुकाम हासिल किया है।

एस्ट्रोलॉजी में रखती हैं विश्वास

शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी बड़ी पर्सनैलिटी एकता कपूर एस्ट्रोलॉजी में विश्वास रखती है। वह एस्ट्रोलोजर द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन भी करतीं है। आपने अक्सर एकता को अपने हाथों में कई सारी अंगूठियां पहने देखा होगा। वहीं एकता के सीरियलों के ज्यादातर नाम 'के' अक्षर से शुरू होते हैं। बता दें कि एकता कपूर 'के' शब्द को अपने लिए काफी ज्यादा लकी मानती हैं।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

B'Town

Post A Comment:

0 comments: