Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

बिकिनी पहने मलाइका ने शेयर की सेल्फी, अर्जुन कपूर के साथ मालदीव में साइकिलिंग करते आईं नजर, देखें वीडियो


<-- ADVERTISEMENT -->




मालदीव छुट्टियाँ मनाने के लिए बॉलीवुड हस्तियों की पहली पसंद बन चुका है। बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों हस्तियाँ वेकेशनस की वीडियो और तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया शेयर करके अपने फैंस तक पहुंचा रहे हैं। दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर चर्चा में बनी हुई हैं। सबसे पहले अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक सेल्फी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। सेल्फी में मलाइका बिकिनी पहने पोज़ देती नजर आ रही थी। अभिनेत्री की यह सेल्फी सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।

इसके बाद इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ साइकिलिंग करते हुए एक वीडियो साँझा किया था। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा कि जब उसे कोई सुराग नहीं है कि आप उसे फिल्मा रहे हैं। मतलब मलाइका को बताये बिना अर्जुन कपूर ने उनका साइकिलिंग करते हुए वीडियो बनाया। वीडियो में अर्जुन चश्मे पहने हुए हैं और शर्टलेस होकर साइकिल चलाते रहे हैं वहीं मलाइका नीयन कलर का ब्रालेट टॉप और शॉर्ट्स पहने साइकिल करते दिख रही हैं।

वेकेशन एन्जॉय करने के दौरान मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक दूसरे के साथ बिताये खूबसूरत पलों की बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। साइकिलिंग के वीडियो के बाद अर्जुन ने कुछ और वीडियो साझा किए, जिसमें वह मलाइका के साथ कार्डियो सेशन के दौरान पसीना बहाते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद वह एक शानदार भोजन का आनंद लेते दिखें। अर्जुन ने समुद्र तट का भी एक वीडियो साझा किया। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक दूसरे के साथ बेहद ही खूबसूरत रिश्ता साँझा करते हैं। एक समय ऐसा भी था जब दोनों के अफेयर की खबरों ने बॉलीवुड गलियारों में तहलका मचा दिया था। दोनों के बीच 12 साल का अंतर होने की वजह से रिश्ते के शुरुआती दिनों में उन्हें बड़े पैमाने पर ट्रोल किया गया था। दोनों ने सभी मुश्किलों का मुकाबला किया और एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा।
 

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: