Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

संगीता और ऐश्वर्या नहीं यह था सलमान का पहला प्यार, शादी के कार्ड छपने के बाद भी नहीं बना रिश्ता


<-- ADVERTISEMENT -->




सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है। इंदौर की गलियों में जन्में सलीम और सुशीला के बेटे सलमान खान ने बॉलीवु़ड में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से डेब्यू किया था।1988 में आई खान की पहली फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और फिल्म फ्लॉप साबित रही। इसके बाद लीड रोल में सलमान ने फिल्म मैंने प्यार किया में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया और इस मूवी के साथ ही खान की बॉलीवुड में किस्मत बदल गई। रोमांटिक हीरो से अपनी पहचान बना चुके सलमान खान भाई जान से लेकर टाइगर जैसी फिल्मों में एक्शन करते हुए भी नजर आए। इस बात से सभी ही अवगत है कि, सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड की लिस्ट काफी लंबी रही है। ऐश्वर्या से लेकर कैटरीना तक सलमान का कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रिलेशन में रहे है। अपने रिलेशनशिप के कारण सलमान काफी विवादों में भी घिरे। मीडिया में भी उनके रिलेशन को लेकरक कई चर्चा हुई। 56 साल के कुंवारे सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड की बात करें तो वह संगीता बिजलानी, सोमी अली या ऐश्वर्या राय नहीं थी।

इसे भी पढ़ें: क्रिसमस पर रोमांटिक हुईं सोनम कपूर की बहन रिया, पति को लिप किस करते हुए शेयर की तस्वीर

सलमान ने अपना पहला दिल महज 19 साल की उम्र में एक ऐसी लड़की को दिया जिसके लिए उन्होंने  कॉलेज तक के चक्कर लगा डाले थे। अपनी लाल रंग की स्पोर्ट्स कार में जिस लड़की के लिए सुबह से शाम कर देते थे वो लड़की शाहीन जाफरी थी। शाहीन जाफरी एक मॉडल थी और उस दौरान सलमान फिल्म स्टार तक नहीं बने थे। वह उस समय मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। शाहीन और सलमान की मुलाकात कियारा अडवाणी की मां जेनेविव आडवाणी ने कराई थी। एक मुलाकात के बाद दोनों ने एक -दूसरे को डेट किया और बात रिश्ते तक पहुंच गई थी। दोनों की फैमिली भी तैयार थी और सलमान के घरवालों को शाहीन काफी पसंद भी थी।  सलमान का प्यार इतना ज्यादा था कि शाहीन के घर उनसे केवल मिलने के लिए दूध और ब्रेड तक पहुंचाते थे। संगीता बिजलानी से पहले सलमान शाहीन से हद से भी ज्यादा प्यार करते थे। उम्मीद थी की दोनों का यह रिश्ता शादी में बदल जाएगा लेकिन ऐसा हो न सका। सलमान की  बायोग्राफी बीईंग सलमान में खुद एक्टर ने अपने पहले प्यार का जिक्र करते हुए लिखा था कि, सलमान की मुलाकात उस वक्त मशहूर मॉडल और 1980 की मिसस इंडिया रह चुकी संगीता बिजलानी से हो गई और उन्हें उनसे मोहब्बत हो गई। दोनों में प्यार बढ़ने लगा जिसके कारण सलमान का शाहीन के साथ रिश्ता टूट गया। सलमान और संगीता के शादी के कार्ड तक छप गए थे लेकिन सलमान की शादी संगीता से भी न हो सकी।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: