विनोद मेहरा बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रहे। विनोद मेहरा ने 13 साल की उम्र में ही बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन विनोद मेहरा को मुख्य किरदार निभाने का मौका 1971 में मिला। विनोद पहली बार फिल्म एक थी रीता में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद विनोद मेहरा का करियर बुलंदियों को छूने लगा। इसी बीच विनोद मेहरा की मां को उनकी शादी की चिंता सताने लगी। विनोद मेहरा ने अपनी मां के कहने पर मीना ब्रोका से शादी कर ली।
विनोद मेहरा ने जब फिल्म घर में रेखा के साथ काम किया तो इन दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी। ऑनस्क्रीन इन दोनों की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया। लेकिन ये दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे को पसंद करने लगे। विनोद मेहरा 70-80 के दशक के बड़े सितारों में से एक थे। फिल्म द बर्निंग ट्रेन में विनोद खन्ना का किरदार भले ही कुछ खास नहीं था। लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से तहलका मचा दिया। विनोद मेहरा फिल्म नागिन में भी नजर आए थे, जो 1976 में रिलीज हुई थी। फिल्म लाल पत्थर में विनोद मेहरा ने हेमा मालिनी और रेखा के साथ काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।
![vinod mehra- back to bollywood vinod mehra- back to bollywood](https://3.bp.blogspot.com/-NrZ2Pp8cErE/XGTK-C83ewI/AAAAAAAAEnU/czi81m9IqfYc0O72AmxlEH3o19uCFmt4ACLcBGAs/s1600-rw/2__1550109414_47.247.138.157.jpg)
विनोद मेहरा काफी हैंडसम दिखते थे और वे काफी स्टाइलिश भी थे। उस समय हर अभिनेत्री उनके करीब जाना चाहती थी, जिनमें रेखा का नाम सबसे ऊपर आता है। इन दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर बहुत कामयाब साबित हुई। रेखा और विनोद मेहरा के शादी करने की खबरें भी खूब सुर्खियों में रही थी। लेकिन रेखा में शादी की बात को नकार दिया। देखा और विनोद की जोड़ी फिल्म घर के अलावा फिल्म बिंदिया चमकेगी, ज्योति बनी ज्वाला, खूबसूरत, कर्तव्य जैसी फिल्मों में भी नजर आई।
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
अनुराग मौर्य ( Anurag Maurya Actor ) ने अपनी सफलता की कहानी साझा की
विनोद मेहरा का दिल बिंदिया गोस्वामी पर आ गया था। बिंदिया के लिए विनोद ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और बिंदिया से शादी कर ली। हालांकि बिंदिया और विनोद मेहरा की शादी भी ज्यादा समय तक नहीं टिकी। इसके बाद विनोद ने 1988 में किरण के साथ तीसरी शादी कर ली और जीवन के अंतिम समय तक विनोद मेहरा किरण के साथ ही रहे।
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
Post A Comment:
0 comments: