फिल्मों में इंटिमेट सीन दिखाए जाते हैं, जिनको देखने में दर्शकों को बहुत मजा आता है। लेकिन दर्शक इस बात से वाकिफ नहीं है कि अभिनेता और अभिनेत्रियों को इन सींस को सूट करने में कितनी दिक्कत होती है। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना ने अपने हुनर के दम पर अपनी पहचान बनाई और लोगों का दिल जीता। विनोद खन्ना इतने हैंडसम थे कि सब उनके दीवाने हुआ करते थे। बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी उन पर फिदा थी।
![vinod khanna-back to bollywood](https://1.bp.blogspot.com/-FLNoZ0pzvvI/XMWF9NlCLII/AAAAAAAAC2I/NqZikpm_JMoiL2woTwTFjgtpbd8UuIexgCEwYBhgL/s1600-rw/2.JPG)
जब विनोद खन्ना फिल्म की शूटिंग करते थे तो वे अपने किरदार में इतना खो जाते थे कि कभी-कभी मुश्किल खड़ी हो जाती थी। हीरोइनें उनके साथ इंटिमेट सीन शूट करने में काफी डरती थी, क्योंकि विनोद खन्ना इंटिमेट सीन शूट करने के दौरान अपने अपना होश खो बैठते थे और वे खुद को संभाल नहीं पाते थे।
जब विनोद खन्ना फिल्म दयावान की शूटिंग कर रहे थे तो उनको फिल्म की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ इंटीमेट सीन देने थे। इंटीमेट सीन के दौरान विनोद खन्ना ने माधुरी दीक्षित के होंठ ही काट लिए थे। इस सीन के सूट होने के बाद माधुरी दीक्षित की बहुत आलोचना हुई थी।
बता दें कि विनोद खन्ना ने ऐसा पहली बार नहीं किया था। इससे पहले जब विनोद खन्ना फिल्म प्रेम धरम की शूटिंग कर रहे थे तो उन्होंने फिल्म की अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ भी ऐसा किया था। विनोद खन्ना डबल शिफ्ट में काम करते थे। इसीलिए महेश भट्ट ने यह सीन रात को सूट करने का सोचा।
जब महेश भट्ट ने एक्शन कहा तो विनोद खन्ना डिंपल को किस करने लगे और उन्हें हक करने लगे। महेश भट्ट के कट कहने के बावजूद भी विनोद खन्ना रुके नहीं, जिस वजह से डिंपल बहुत ज्यादा डर गई और वह मेकअप रूप में जाकर छिप गईं। विनोद खन्ना की इस हरकत पर डिंपल बहुत नाराज हुईं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग करने से भी मना कर दिया था। इसके बाद महेश ने डिंपल से माफी मांगी और उन्हें फिल्म शूट करने के लिए मनाया।
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
Post A Comment:
0 comments: