ऑनस्क्रीन भाई को प्यार कर बैठी थी ये टीवी एक्ट्रेस, 16 की उम्र में निभाया बहू का किरदार - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

ऑनस्क्रीन भाई को प्यार कर बैठी थी ये टीवी एक्ट्रेस, 16 की उम्र में निभाया बहू का किरदार

Kanchi Singh sat loving her onscreen brother.ऑनस्क्रीन भाई को प्यार कर बैठी थी ये टीवी एक्ट्रेस, 16 की उम्र में निभाया बहू का किरदार

<-- ADVERTISEMENT -->


 Kanchi Singh sat loving her onscreen brother

कांची सिंह टीवी की सबसे खूबसूरत, लोकप्रिय और सफलतम एक्ट्रेसेस में से एक है। इन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। कांची ने बहुत कम समय में खूब लोकप्रियता हासिल की है। कांची साल 2001 में टीवी शो 'कुटुंब' में बतौर बाल कलाकार नजर आई थी। लेकिन दिलचस्प बात ये है की कांची अपने ऑनस्क्रीन भाई को ही प्यार कर बैठी थी। 16 साल की उम्र ही ही टीवी शो में उन्होंने बहू का किरदार निभाया था।

जानिए विस्तार से -

16 की उम्र में निभाया बहू का किरदार

 Kanchi Singh sat loving her onscreen brother

'कुटुंब' के बाद कांची टीवी के लोकप्रिय शो 'ससुराल सिमर का' में सपोर्टिंग किरदार में नजर आई थी। इसके अलावा वे साल 2014 में टीवी के एक और लोकप्रिय शो 'और प्यार हो गया' का हिस्सा भी रह चुकी है। दिलचस्प बात ये है की कांची उस समय महज 16 साल की थी। और शो में वे बहू के किरदार में नजर आई थी। जिसके बाद उन्होंने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गायू का किरदार निभाया।

ऑनस्क्रीन भाई को ही प्यार कर बैठी थी कांची

 Kanchi Singh sat loving her onscreen brother

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोहन मेहरा ने कांची के भाई का किरदार निभाया था। सीरियल में रोहन ने नक्श का किरदार निभाया था जो की नायरा और गायू के भाई थे। खबरों की माने तो कांची को शो के दौरान रोहन से प्यार हो गया था। दोनों ने कुछ समय तक सीरियल में साथ में काम किया। लेकिन बाद में दोनों ने ही शो छोड़ दिया था।

रोहन के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में है कांची

 Kanchi Singh sat loving her onscreen brother

हालांकि कांची अपनी एक्टिंग के जरिए कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। लेकिन उन्होंने अपनी खूबसूरती से दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है। 23 साल की कांची इन दिनों 30 साल के रोहन के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में है। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों ने कई बार सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया है।

इन टीवी शो में किया काम

 Kanchi Singh sat loving her onscreen brother

'कुटुंब', 'और प्यार हो गया' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा कांची कई टीवी शो में काम कर चुकी है। जिनमें 'भक्तों की भक्ति में शक्ति', 'एमटीवी बॉक्स क्रिकेट लीग' और 'किचन चैम्पियन' जैसे टीवी शो शामिल है।


<-- ADVERTISEMENT -->

TV Celebs

TV Serials

Post A Comment:

0 comments: