Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

जब श्रीदेवी बन गई थी दोनों भाई अनिल कपूर और बोनी कपूर के बिच लड़ाई की वजह!


<-- ADVERTISEMENT -->




श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की जाती थी, दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दिए हैं। मिस्टर इंडिया, जुदाई, लाडला, रूप की रानी चोरों का राजा जैसी कई शानदार फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। बात करें 'मिस्टर इंडिया' की तो यह उस वक्त की ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। फिल्म का हर किरदार लोगों को खूब पसंद आया था, हालांकि मिस्टर इंडिया के लिए पहली पसंद अमिताभ बच्चन थे, लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई और यह फिल्म अनिल कपूर की झोली में आ गिरी। 'मिस्टर इंडिया' उनके करियर की शानदार फिल्मों में से एक है।

आपको बता दें कि मिस्टर इंडिया से जुड़ा एक किस्सा लोगों के बीच काफी सुर्खियों में रहा था। दरअसल इसके लिए अनिल कपूर अपने भाई बोनी कपूर से लड़ गए थे, जो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। दोनों भाईयों के बीच लड़ाई की वजह कोई और नहीं बल्कि श्रीदेवी थीं। शूटिंग के वक्त अपने भाई बोनी से अनिल कपूर इस कदर खफा हुए कि सेट छोड़कर चले गए। उस वक्त श्रीदेवी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रहीं थी। यही नहीं दोनों की अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में थीं।

sridevi.jpg

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार यह बात तब की है जब बोनी कपूर ‌'मिस्टर इंडिया' के प्रोडक्‍शन में काफी व्यस्त थे। वे इस फिल्‍म की लीड एक्ट्रेस की भूमिका में श्रीदेवी को देखना चाहते थे। लेकिन श्रीदेवी ने उनका ऑफर ठुकरा दिया था। बाद में श्रीदेवी ने इस फिल्म में काम करने के लिए उस वक्त के हिसाब से बहुत ज्यादा फीस मांगी। बताया जाता है कि श्रीदेवी ने 10 लाख रुपये की मांग की। इस बात को जानने के बाद बोनी कपूर ने उन्हें 10 के बजाए 11 लाख रुपये का ऑफर दे दिया। जब इस बात की भन की अनिल कपूर को लगी तो वो काफी गुस्से में आ गए। दरअसल, खुद अनिल कपूर इस फिल्म के प्रोडक्‍शन में अच्छा-खासा पैसा निवेश कर रहे थे। इसलिए वो किसी तरह के गैरजरूरी खर्चों को लेकर काफी सचेत थे। जब उन्हें श्रीदेवी की फीस के बारे में पता चला तो काफी गुस्से में आ गए।

यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा से पहले खुद से बड़ी इन महिलाओं के साथ रिश्ते में रह चुके हैं निक जोनस

दरअसल, ये उस वक्त की बात है जब श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती का रिश्ता नया-नया टूटा था। दूसरी ओर श्रीदेवी आर्थ‌िक तौर पर एकदम कमजोर हो गई थीं। उनकी मां की तबीयत खराब थी, उनके इलाज में श्रीदेवी का काफी पैसा जा रहा था। इस बात की जानकारी होने पर बोनी कपूर ने ना केवल उनकी मां के इलाज का पूरा खर्च खुद उठाने की जिम्मेदारी ले ली, बल्कि उन्होंने श्रीदेवी और उनकी मां के लिए अमेरिका जाकर इलाज कराने की टिकटें भी बुक करा दीं। इसकी जानकारी मिलते ही अनिल कपूर आग बबूला हो गए और 'मिस्‍टर इंडिया' का से छोड़कर चले गए।

बाद में डायरेक्टर शेखर कपूर के समझाने के बाद वह वापस आए और वापस काम करने के लिए उन्होंने एक शर्त रखी और प्रोडक्शन का काम अपने हाथ में ले लिया। फिल्म रिलीज होने के बाद उसके प्रॉफिट का बड़ा हिस्सा भी उन्होंने अपने नाम कर लिया था। ये सारी बात जब श्री देवी को पता चली तब उन्होंने 8 महीने तक बोनी कपूर से कोई बात नहीं की थी।

यह भी पढ़ें-जब 50 साल का एक आदमी करने लगा माधुरी दीक्षित से गोद लेने की जिद्द, बहुत ही मजेदार है ये किस्सा


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

1 comments: