19 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' रिलीज होने वाली है। इन दिनों परिणीति और अर्जुन कपूर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया। आपको बता दें कि फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है।
Third party image reference
फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' एक एक प्रेम कहानी है। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब, पेरिस और लंदन में की गई है। फिल्म के निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह हैं। परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। दरअसल परिणीति को फिल्मों में अभी तक ज्यादा सफलता नहीं मिली है। इस कारण परिणीति के करियर के लिहाज से यह फिल्म हिट होना बहुत जरूरी है।
Third party image reference
हाल ही में परिणीती ने फिल्म के रिलीज होने से पहले 'ब्राइडल मैगजीन' के लिए अर्जुन कपूर के साथ फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। इस फोटो शूट में अर्जुन और परिणीति ने लेबल फाल्गुनी शेन प्रिकॉक के डिजाइनर के आउटफिट्स पहने हुए हैं।
Third party image reference
परिणीति ने जो ड्रेस पहनी है, वह वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक में नजर आ रही है। इस आउटफिट के साथ परिणीति ने बहुत ही ज्यादा मेकअप किया हुआ है। वहीं अगर अर्जुन कपूर के आउटफिट की बात की जाए तो उन्होंने बंदगला शेरवानी पहनी हुई है। अर्जुन की शेरवानी काले और मरून कलर की नजर की है। परिणीति और अर्जुन एक साथ काफी खूबसूरत लग रहे हैं।
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन और परिणीति इससे पहले भी फिल्म 'इशकजादे' में एक साथ नजर आ चुके हैं। यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी और दर्शकों ने अर्जुन और परिणीति की जोड़ी को बड़े क पर्दे पर काफी पसंद किया। अब देखना होगा कि दर्शक एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अर्जुन और परिणीति की जोड़ी को पसंद करते हैं या नहीं।
🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽
.gif)

Post A Comment:
0 comments: