15 जून 2018 को Box Office पर सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' रिलीज हुई थी। यह काफी बड़े बजट की फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। लेकिन लोगों को फिल्म की कहानी ज्यादा पसंद नहीं आई। लोगों ने इस फिल्म को घर में करियर की सबसे घटिया फिल्म तक बता दिया। फिल्म ने केवल सलमान की वजह से अच्छी कमाई की।

'रेस 3' फिल्म का डायरेक्शन रेमो डिसूजा ने किया था। फिल्म में सलमान खान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडीस और साकिब सलीम मुख्य भूमिका में थे। फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों ने सलमान और रेमो डिसूजा का खूब मजाक उड़ाया। रेमो डिसूजा ने खुद भी यह बयान दिया कि वे कभी आधी अधूरी स्क्रिप्ट के ऊपर अब भूलकर भी फिल्म नहीं बनाएंगे। इसके बाद खबरें मिली कि सलमान खान रेमो डिसूजा पर काफी नाराज हैं।

हाल ही में खबर मिली है कि सलमान खान ने 'रेस 3' के फ्लॉप होने के बाद रेमो डिसूजा की फिल्म में काम करने से साफ साफ मना कर दिया है। दरअसल, रेमो डिसूजा सलमान खान के साथ एक डांस बेस्ड फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन शायद रेमो डिसूजा का यह सपना अधूरा रह जाएगा।

'रेस 3' रिलीज होने से पहले रेमो ने सलमान खान को अपनी फिल्म की पटकथा सुनाई थी, सलमान खान ने जिसको पसंद किया और फिल्म में काम करने के लिए हां भी कर दी थी। लेकिन जब 'रेस 3' फ्लॉप हो गई तो सलमान खान रेमो डिसूजा के साथ फिल्म में काम नहीं करना चाहते हैं। रेमो डिसूजा ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

वर्तमान में सलमान खान 'बिग बॉस' शो होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। फिल्म 'भारत' में आपको सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ की जगह पहले प्रियंका चोपड़ा काम करने वाली थी।

लेकिन प्रियंका ने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। फिल्म भारत में आपको सलमान और कैटरीना का 18 साल से लेकर 60 साल तक का लुक देखने को मिलेगा।
बॉलीवुड से जुड़ी ताजा तरीन खबरें रोजाना पढ़ने के लिए आप हमें फॉलो करना ना भूलें. धन्यवाद
Post A Comment:
0 comments: