Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

दिवाली की रात अगर दिख जाएं ये चीजें तो समझो खुल गई किस्मत


<-- ADVERTISEMENT -->





 मां लक्ष्मी की आराधना का पर्व  ‘दीपावली’ इस साल 4 नवंबर, बृहस्पतिवार को है।  इस दिन मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। दीपावली का त्‍योहार मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करके उनकी कृपा प्राप्‍त करने का त्‍योहार है। मां लक्ष्‍मी के स्‍वागत के लिए लोग अपने घर की साफ-सफाई करते हैं  और घर को खूब सजाते हैं।

दीपावली की रात पूजन करके मां लक्ष्‍मी का आह्वान किया जाता है। दीपावली को लेकर कुछ विशेष प्रकार की मान्‍यताएं प्रचलित हैं। दीपावली पर कुछ चीजों का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, इनके दिखने से आपके घर में बरकत रहती है और साल भर पैसों की तंगी  नहीं रहती। कहते हैं कि इनका दिखना मां लक्ष्मी के घर आगमन का सूचक होता है। आइए जानें दिवाली की रात किन जीवों का दिखना शुभ माना जाता है।


 ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, दीपावली की रात को अगर आपको घर में कहीं छूछुंदर दिख जाए तो खुश हो जाइए। छुछूंदर के आने से धन के आगमन का पैगाम भी लाता है। इसे देखने पर भगाएं नहीं और अपने रास्‍ते जाने दें।

मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू भी दिवाली की रात को दिखाई देना शुभ माना जाता है। अगर आपको भी दिवाली की रात उल्लू दिखाई देता है, तो इससे सालभर घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। इसे देखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

हिंदू धर्म में बिल्‍ली का दिखना बहुत शुभ नहीं समझा जाता है। लेकिन, दीपावली के दिन बिल्‍ली का दिखना अच्‍छा माना जाता है। इसे माता लक्ष्‍मी के आगमन के संकेत के तौर पर देखा जाता है।


गाय को हमेशा से ही एक पवित्र जीव माना गया है। गाय को देवत्व का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में दिवाली की रात में गाय का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। अगर घर के बाहर गाय दिखाई देती है तो इसे मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माना जाता है। इससे परिवार के लोगों में स्नेह बढ़ता है।

वैसे तो छिपकली घर में अक्‍सर दिख ही जाती है। अगर यह दीपावली की रात को घर में कहीं दिख जाए तो यह बहुत शुभ माना जाता है।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

FirPost

Offbeat

Post A Comment:

0 comments: