Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

इस डिजाइनर का लहंगा पहनेंगी राजकुमार राव की दुल्हनिया पत्रलेखा, एक्ट्रेस का होगा सपना पूरा


<-- ADVERTISEMENT -->




बॉलीवुड के अभिनेता राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा से शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी सोमवार को पूरी रीति-रिवाज के साथ होगी। बता दें कि, शानिवार को दोनों ने न्यू चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट में सगाई की थी। सगाई की वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। सगाई की इस वीडियो में राजकुमार घुटने के बल बैठकर पत्रलेखा को अंगूठी लेकर प्रपोज कर रहे है।

इसे भी पढ़ें: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने की सगाई, पार्टी में फराह खान और साकिब समीम हुए शामिल

इस दौरान पत्रलेखा भी घुटने के बल बैठ गईं और दोनों ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि, राजकुमार ने सफेद चूड़ीदार कुर्ता पजामा और जैकेट पहना हुआ था, वहीं पत्रलेखा ने सफेद ऑफ-शोल्डर’गाउन पहना था। यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। 
शादी में क्या पहनेगी पत्रलेखा?
चंडीगढ़ में शादी होगी और सबकी नजरें अब इस बात पर हैं कि राजकुमार राव की होने वाली बीवी पत्रलेखा शादी में क्या पहनेगी? हर दुल्हन की तरह पत्रलेखा भी लंहगे के जोड़े में तैयार होंगी। शादी की बात आने से पहले ही दोनों के शादी की ड्रेस को लेकर काफी चर्चे चल रहे थे। सबका यहीं सवाल है कि, क्या पत्रलेखा का लंहगा भी दीपिका, असीन या अनुष्का जैसा होगा? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, पत्रलेखा अपनी शादी में फैशन डिजाइनर सब्यासाची का लहंगा पहनने  वाली  हैं।इसका खुलासा पत्रलेखा की एक बेहद ही खास दोस्त ने किया है।

इसे भी पढ़ें: शाहिद कपूर ने अली अब्बास जफर की फिल्म की शूटिंग शुरू की, शेयर की सेट की तस्वीरें

बता दें कि, पत्रलेखा हमेशा से ही अपनी शादी का जोड़ा सब्यासाची से पहनने का ख्वाब रखती थीं। वैसे कहा यह भी जा रहा है कि, पत्रलेखा अपनी शादी में साड़ी पहनेगी जिसमें डेलिकेट एम्ब्रॉइडरी का काम हो रखा होगा। हालांकि, इस  पर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं जारी किया गया है। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि, सब्यासाची ने पत्रलेखा का लंहगा काफी सिंपल बनाया है जिसमें सिंलक दुपट्टा का काम होगा। 
कौन-कौन होगा शादी में शिरकत
बताया जा रहा है कि, शादी में  कंगना रनौत और डायरेक्टर अभिषेक जैन शामिल होंगे। इस प्राइवेट शादी समारोह में परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: