देशभर में होली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। रंगों के इस त्यौहार में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके बाद से यूजर्स काफी भड़क गए है। बता दें कि, काजोल ने अपने इस वीडियो में लोगों से होली के दिन पानी बचाने की अपील की है। अपने इस पोस्ट में काजोल कह रही है कि, सभी को होली की बहुत शुभकामनाएं, पानी बचाइये और सुरक्षित होली खेलिए। इस वीडियो के पोस्ट के बाद से यूजर्स काजोल को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने काजोल के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, आप जो होली पर पानी बचाने का ज्ञान दे रही हैं, पहले अपनी पति को समझाएं जो गुटखा का प्रचार करते हैं और लोग गुटखा खा कर इधर-उधर और दीवारों पर थूकते रहते हैं। उसे साफ करने के लिए पानी बहुत ज्यादा लगता है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि, इतना ही पानी बचाने का कह रही हो तो आप हफ्ते में एक बार ही नहाया करो।
इस बार होली पे "सेव वाटर" के ज्ञान का बीड़ा काजोल ने उठाया है।
— Ankit Garg (@ankitgargbjpmp) March 19, 2022
हर साल गुटके के दाग को सार्वजनिक जगहों से हटाने के लिए 1200 करोड़ रुपये और करोड़ों लीटर पानी व्यर्थ जाता है। तो गुटकों का प्रचार करके पैसे कमाना भी उचित नहीं है, ज्ञान सर्वप्रथम घर मे बांटो फिर दुनिया मे।#काजोल
इसे भी पढ़ें: Kashmir Files में काम करते समय डिप्रेशन में चले गए थे यह एक्टर, फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा
काजोल के वीडियो पोस्ट से भड़के एक यूजर ने लिखा कि, अपना ज्ञान ना ही दें तो ज्यादा अच्छा रहेगा, बाकि त्यौहार पर भी कुछ बोला करों। आपके पति तो खुद लोगों को गुटखा खाने को लेकर प्रचार कर रहे हैं। वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि, इस बार होली पर "सेव वाटर" के ज्ञान का बीड़ा काजोल ने उठाया है। अजय देवगन की लग गई।
फिल्मों में काजोल द्वारा पानी का इस्तेमाल करने वाले मीम बनाए गए
कुछ यूजर्स ने काजोल की फिल्मों की तस्वीरें वायरल किए है जिसमें वह जमकर पानी बर्बाद कर रही हैं। काजोल की तस्वीर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, पैसा मिलने पर पानी को पानी की तरह बहा देने वाली काजोल होली पर सेव वाटर का ज्ञान दे रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि, काजोल आपने माई नेम इज खान फिल्म में काम किया है उस फिल्म में 24 लाख लीटर से ज्यादा पानी का इस्तेमाल किया था और अब होली के समय पर पानी बचाने का ज्ञान दे रही हो। कितने पाखंड हो आप लोग।
पैसा मिलने पर पानी को पानी की तरह बहा देने वाली काजोल होली पर सेव वाटर का ज्ञान दे रही है। pic.twitter.com/aAzKWWhrHy
— बाँके बिहारी तिवारी (@Bankey9664) March 19, 2022
Happy Holi 💛💚💙💜🧡 pic.twitter.com/fX3M3UQEgK
— Kajol (@itsKajolD) March 18, 2022
Post A Comment:
0 comments: