Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

मनीष पॉल भी हुए कोविड पॉजिटिव, वरुण धवन ने पोस्ट शेयर कर अपने संक्रमित होने की पुष्टि की


<-- ADVERTISEMENT -->




दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर, एक्टर वरुण धवन और डायरेक्टर राज मेहता के बाद अब मनीष पॉल कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी चंडीगढ़ में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और पूरी टीम के साथ अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे थे। मनीष मुंबई लौट आए हैं। हालांकि, वे होम आइसोलेशन में हैं या हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

मनीष हल्क बुखार होने के बाद मुंबई लौट आए थे। यहां आकर उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया, तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, मनीष ने अभी तक अपने कोविड पॉजिटिव होने को लेकर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया है। वहीं वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ एक फोटो शेयर कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की बात कंफर्म की है।

वरुण ने फोटो शेयर कर लिखा, विटामिन फ्रेंड्स। इस महामारी के बीच मैं अपने काम पर वापस लौटा और कोविड का शिकार हो गया। प्रोडक्शन हाउस ने हर तरह के इंतजाम किए थे। लेकिन लाइफ में कुछ भी तय नहीं होता, खासतौर पर कोविड-19। प्लीज अपना ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखें। मैं अपने लिए सोशल मीडिया पर बहुत सारे गेट वेल सून के मैसेज देख रहा हूं, उसके लिए सभी का शुक्रिया।

नीतू एयर एम्बुलेंस से मुंबई लौटी, वरुण-राज मेहता चंडीगढ़ में क्वारंटाइन
नीतू कपूर के परिवार के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, 62 साल की नीतू अपने एक्टर बेटे रणबीर कपूर द्वारा जरूरी इंतजाम करने के बाद मुंबई लौट आई हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रणबीर ने उनको चंडीगढ़ से मुंबई लाने के लिए एयर एम्बुलेंस का इंतजाम किया था। सूत्र ने आगे कहा कि, वरुण धवन और फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता ने कोविड पॉजिटिव आने के बाद चंडीगढ़ में ही क्वारंटाइन में रहने का फैसला किया है।

इससे पहले अनिल कपूर ने उनके कोविड पॉजिटिव आने की खबरों को ट्वीट कर फेक बताया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था की मेरा कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल चंडीगढ़ से मुंबई वापस लौट आए हैं।

रोक दी गई है फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग
वहीं फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि, कियारा आडवाणी का टेस्ट भी निगेटिव आया है। फिल्म शुरू होने से पहले पूरी कास्ट और क्रू का पिछले महीने कोविड टेस्ट कराया गया था। हालांकि, तब किसी ने भी अपनी हेल्थ को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया था। फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि, फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

ऋषि के निधन के बाद नीतू की पहली फिल्म
'जुग-जुग जियो' 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर की पहली फिल्म है। नीतू ने शूटिंग के लिए रवाना होते वक्त सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "इस मुश्किल वक्त में मेरी पहली फ्लाइट। इस जर्नी को लेकर नर्वस हूं।" इसके आगे उन्होंने ऋषि कपूर को याद करते हुए लिखा था, "कपूर साहब आप यहां मेरा हाथ थामने के लिए नहीं हैं, मैं जानती हूं कि आप मेरे साथ हो।" 'जुग-जुग जियो' में नीतू , वरुण और कियारा के अलावा अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्देशन 'गुड न्यूज' फेम डायरेक्टर राज मेहता कर रहे हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jug Jugg Jeeyo: After Varun Dhawan and Neetu Kapoor, Manish Paul tests positive for Covid-19

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: