Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

मीनाक्षी शेषाद्री को देखते ही दिल बैठे थे कुमार सानू, ये करना चाहते थे शादी

मीनाक्षी शेषाद्री को देखते ही दिल बैठे थे कुमार सानू, ये करना चाहते थे शादी

<-- ADVERTISEMENT -->




बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने लगभग दो दशक तक सिने प्रेमियों को अपना दीवाना बनाया। उनका जन्म 16 नवंबर 1963 को झारखंड के सिंदरी में हुआ था। मीनाक्षी का असली नाम शशिकला है। लेकिन बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। उनके पिता फूड कॉपोरेशन ऑफ इंडिया में सिंदरी में कार्यरत थे। मीनाक्षी ने अपनी शिक्षा दिल्ली के माउंट कार्मेल स्कूल से पूरी की। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें-

Kumar-Sanu-was-heartbroken-after-seeing-Meenakshi-Seshadri

मीनाक्षी ने दामिनी, घातक, हीरो, मेरी जंग, शहंशाह, घर हो तो ऐसा, तूफान और घायल जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में राज किया। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया।

मीनाक्षी शेषाद्री ने सिर्फ 17 साल की उम्र में 1981 में मिस इंडिया का खिताब जीत लिया था। इसी साल मीनाक्षी ने जापान के टोक्यो में आयोजित हुए मिस इंटरनेशनल का ताज भी पहना था। मीनाक्षी की तस्वीरें अभिनेता मनोज कुमार ने अखबार में देखी तो उन्होंने तभी सोच लिया की उनकी अगली फिल्म 'पेंटर बाबू' की हीरोइन वही होंगी। उसके बाद शशिकला ने भी फिल्म के लिए हां कर दी लेकिन मनोज कुमार को उनका नाम बॉलीवुड के लिए सही नहीं लगा इसलिए उन्होंने शशिकला को मीनाक्षी नाम दिया।

मीनाक्षी ने पेंटर बाबू फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनको बॉलीवुड में पहचान मिली सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' से। फिल्म में उनके अपोजिट जैकी श्रॉफ थे। 1991 और 1994 में उन्हें क्रमश: जुर्म और दामिनी के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया।


मीनाक्षी को देखते ही द‍िल दे बैठे थे कुमार सानू

मीनाक्षी शेषाद्री की फिल्म 'जुर्म' में कुमार सानू ने 'जब कोई बात बिगड़ जाए..' गाना गाया था। फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान कुमार सानू की मुलाकात मीनाक्षी से हुई और उनको देखते ही वह अपना द‍िल दे बैठे। मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, कुमार को पहले ना करने के बाद मीनाक्षी के मन में भी उनके ल‍िए फील‍िंग्‍स आ गई थीं। हालांक‍ि ये बात दोनों के घर पहुंची तो र‍िश्‍ते को वहीं ब्रेक लग गया। 

राजकुमार संतोषी करना चाहते थे शादी 

मीनाक्षी शेषाद्री ने राजकुमार संतोषी की फिल्म घायल की थी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल थे। 'घायल' एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। वहीं, राजकुमार संतोषी ने भी हिम्मत करके मीनाक्षी को प्रपोज कर दिया। हालांकि, कुमार सानु की तरह उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी। राजकुमार संतोषी ने कहा था क‍ि वह मीनाक्षी को बहुत प्यार करते थे पर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। मैं उनसे शादी करना चाहता था।


इन फिल्मों में मीनाक्षी ने किया है काम

मीनाक्षी ने 'होशियार', 'लव मैरिज', 'दिलवाला', 'सत्यमेव जयते', 'मेरी जंग', 'घर हो तो ऐसा', 'घायल', 'दामिनी', 'घातक' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। 'घातक' के बाद इन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कर दिया।


शादी के बाद अमेरिका में बस गईं

बॉलीवुड पर राज करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्री ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली और अमेरिका में रहने लगीं। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। बेटी का नाम केंद्रा है और बेटे का नाम जोश है। 1996 में वह आखिरी बाद बड़े पर्दे पर 'घातक' और फिर 'स्वामी विवेकानंद' में नजर आई थीं। इसके बाद मीनाक्षी ने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली लेकिन डांस से खुद को जोड़े रखा। 


मीनाक्षी इस उम्र में भी काफी फिट हैं। वह टेक्सास में अपना डांस स्कूल 'चैरिश डांस स्कूल' चलाती हैं। यहां क्लासिकल डांस यानी भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कत्थक और ओडिसी जैसे डांस थीम सिखाती हैं।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: