अम्मी-अब्बू के साथ मिलकर छोटे नवाब तैमूर ने बनाएं मिट्टी के बर्तन, करीना कपूर ने शेयर की वीडियो - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

अम्मी-अब्बू के साथ मिलकर छोटे नवाब तैमूर ने बनाएं मिट्टी के बर्तन, करीना कपूर ने शेयर की वीडियो


<-- ADVERTISEMENT -->


अम्मी-अब्बू के साथ मिलकर छोटे नवाब तैमूर ने बनाएं मिट्टी के बर्तन

इंटरनेट की सेंसेशन करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की हर एक तस्वीर और वीडियो वायरल हो जाती है। छोटे नवाब अभी से ही किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। तैमूर के मम्मी पापा अकसर सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ तस्वीरे और वीडियोज शेयर करते हैं। बाकि की कसर पैपरा जी पूरी कर देते हैं। तैमूर की खूबसूरत और क्यूट तस्वीरों से सोशल मीडिया पटा पड़ा है। हाल ही में तैमूर की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही है। वीडियो में तैमूर को अपने हाथ से मिट्टी के बर्तन बनाते हुए देखा जा सकता है।  

करीना कपूर खान से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तैमूर का ये खास वीडियो शेयर किया है।  वीडियो में आप देख सकते हैं कि तैमूर अली खान अपनी मां करीना के साथ बैठ कर मिट्टी के बर्तर बना रहे हैं।इसके अलावा करीना कपूर खान ने बर्तन बनाने के बाद तैमूर की मुस्कुराते हुए एक काफी क्यूट तस्वीर भी शेयर की है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर और वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। 

करीना और सैफ फरवरी में अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने अगस्त में एक बयान के माध्यम से अपनी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की। बयान के रूप में कहा था कि, "हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम अपने परिवार के लिए एक अतिरिक्त की उम्मीद कर रहे हैं !! हमारे सभी शुभचिंतकों को उनके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।  सैफ और करीना।"

 आपको बता दें कि करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म लाल सिंह चढ्ढा में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की है। तब से वह अपने घर पर पति सैफ और परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।

 



<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: