Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

जन्म से ही विवादों का कारण बन गए थे शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम


<-- ADVERTISEMENT -->




नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान दुनियाभर में पॉपुलर हैं। उनकी करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। शाहरुख खान के साथ-साथ उनकी फैमिली भी लोगों के बीच पॉपुलर है। उनके तीनों बच्चे सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। लेकिन शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम पर लोग ज्यादा ही प्यार लुटाते हैं। उनकी क्यूटनेस पर हर कोई फिदा हो जाता है। आज अबराम अपना 8वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म साल 2013 में सेरोगेसी के जरिए हुआ था।

जन्म के बाद हुए कई विवाद
शाहरुख अबराम को कई मौकों पर कैमरे के सामने लेकर आते हैं। हर ईद पर वह अपने घर की बालकनी में आते हैं तो उनके साथ उनके बेटे अबराम भी नजर आते हैं। अबराम की क्यूटनेस पर भले ही आज लोग जान छिड़कते हों लेकिन उनके जन्म से ही विवाद होने शुरू हो गए थे। दरअसल, जब अबराम का जन्म हुआ तो शाहरुख की उम्र 50 के पास पहुंच गई थी। ऐसे में लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि आखिर इस उम्र में शाहरुख को इस उम्र में तीसरे बच्चे की जरूरत क्यों पड़ गई? इसके बाद सेरोगेसी से जन्म के बाद सामने आई। जिस पर लोग अबराम को जन्म देने वाली मां के बारे में जानने चाहते थे।

shah_rukh_khan_abram.jpg

नाम को लेकर हुआ विवाद
इसके बाद जब अबराम का नाम सामने आया तो इस पर भी काफी बवाल हुआ। उनके नाम में राम शब्द जुड़ गया था। जिससे ये मामला धर्म से जुड़ गया। गौरी खान ने एक बयान जारी कर इस बहस को खत्म करने की अपील की थी। इतना ही नहीं, शाहरुख खान पर आरोप लगाया कि उन्होंने जन्म से पहले भ्रूण में जांच कराने की कोशिश की थी। जिसके बाद शाहरुख खान ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि वह पढ़े लिखे हैं और इस तंग सोच के दायरे से बाहर हैं।

आर्यन खान का बेटा बताया गया
लेकिन हद तो तब हो गई जब अबराम को शाहरुख खान के ही बड़े बेटे आर्यन खान का लव चाइल्ड बता दिया गया। इस बारे में बात करते हुए खुद शाहरुख खान टेड टॉक्स में कहा था कि वह इस तरह की वाहियात बात की उम्मीद कभी नहीं कर रहे थे। हालांकि, इन बातों के बावजूद फैंस शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम को काफी प्यार करते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: