Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

सच और प्यार के संग कभी डगमगाएं नहीं सुशांत सिंह राजपूत, नकली दुनिया ने क्या उन्हें निगल लिया?


<-- ADVERTISEMENT -->




बॉलीवुड कि दुनिया का एक चमकता सितारा सुशांत सिंह राजपूत, अचानक ही इस दुनिया को 34 साल की उम्र में ही अलविदा कह गया। सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 को उनके बांद्रा वाले घर पर फांसी के फंदे से लटका पाया गया। शुरूआती जांच में पुलिस ने सुशांत की मौत को सुसाइड कहा और सुसाइड के कारणों की 45 दिन तक तलाश करती रही। कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण बॉलीवुड में फैले नेपोटिस्म को बताया और सुशांत की मौत के लिए बॉलीवुड में फैले मूवी माफिया को बताया। 

इसे भी पढ़ें: बबलू भैया का भौकाल बॉलीवुड में कायम! विक्रांस मैसी के हाथ लगा इस शानदार फिल्म का रीमेक 

सुशांत कम उम्र में ही सुपरस्टार बन गये

सुशांत सिंह राजपूत के अंदर एक्टिंग की इतनी प्रभावशाली स्किल थी कि वह बहुत कम उम्र में ही बुलंदियों पर पहुंच गये। सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी के शो पवित्र रिश्ता से लोगों के दिलों में खास जगह बनायी और छोटे पर्दे के लोकप्रिय एक्टर बन गये। टीवी पर उन्होंने नच बलिये सहित कई रियलटी शो में भाग भी लिया जहां उनके अंदर के शानदार डांस हुनर को भी  देखा गया।

टीवी से बॉलीवुड का सफर

सुशांत सिंह राजपूत ने पवित्र रिश्ता से लोकप्रियता हालिस करने के बाद बॉलीवुड का सफर तय किया। सुशांत सिंह राजपूत ने यश राज फिल्म्स के बैनर तले अपने करियर की शुरूआत की। उनकी पहली फिल्म शुद्ध देशी रोमांस थी। फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन ये फिल्म सुशांत के करियर को कुछ ज्यादा बूस्ट नहीं कर सकी।

इसे भी पढ़ें: अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट आयी सामने, जानें कब होगी बॉक्स ऑफिस पर हिट 

धोनी की बायोपिक ने बदल दी पहचान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक बनने की बात चल रही थी। फिल्म में धोनी का किरदार कौन करेगा इसे लेकर काफी सस्पेंस था। फिल्म निर्माताओं ने धोनी से ही पूछा की वह किसे अपने अवतार में स्क्रिन पर देखना चाहते हैं। तब धोनी ने ही सुशांत सिंह राजपूत का नाम सामने रखा था। सुशांत का नाम आते ही फिल्म के लिए सुशांत को साइन किया गया और सुशांत ने भी अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर दिखा दिया कि वह एक्टिंग के मामले में किसी से भी कम नहीं है उनके अंदर एक अलग तरह की प्रतिभा थी। उन्होंने धोनी के किरदार को पर्दे पर जिंदा कर दिया। ये फिल्म सुशांत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। 

इस फिल्म के बाद सुशांत ने पीछे मुड कर नहीं देखा उन्होंने कई फिल्में की जिसमें से कई हिट हुई और कई फिल्में ऐसी भी थी जिसमें सुशांत की तारीफ हुई लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।  

छिछोरे से दिया जिंदगी जीने का संदेश 

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे साल 2019 में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों द्वारा बहुत पसंद किया गया। फिल्म का संदेश जिंदगी को जीने पर बुना गया था। ये फिल्म सुसाइड के उपर थी। परेशानी के लड़ना जिंदगी है न कि सुसाइड करने से परेशानी खत्म होती है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के बेटा एक्जाम में फेल होने के बाद वह बिल्डिंग से नीचे कूद जाता है। अपने बेटे की इस हरकत के बाद पिता सुशांत अपने बेटे को जिंदगी में लूजर का सही मतलब समझाने के लिए अपने कॉलेज के दिनों की बाते बताते हैं। फिल्म बहुत की शानदार थी। इस फिल्म से सुशांत ने एक बाद फिर से शानदार वापसी की थी।

सुशांत के लिए अंकिता लोखंडे थी लकी गर्ल

सुशांत सिंह राजपूत की मुलाकाल अंकिता लोखंडे से पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। अंकिता लोखंडे और सुशांत 7 साल तक एक रिश्ते में थे। इस दौरान सुशांत ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लगातार आगे बढ़ते जा रहे थे। अंकिता ने भी एक अच्छे साथी की तरह सुशांत की हमेशा साथ दिया। स्टारडम के साथ-साथ सुशांत का काम कई और एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाने लगा जिसके कारण धीरे-धीरे सुशांत और अंकिता का रिश्ता टूट गया।  

14 जून 2020 सुशांत ने कहा दुनिया को अलविदा

अपने करियर की ऊंचाईयों पर पहुंचने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन की खबरें आयी। इस खबरे से हर कोई चौंक गया। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि सुशांत को अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने सुसाईड कर ली। सुशांत की मौत को लेकर कई तरह की बातें सामने आयी है। परिवार की मांग के बाद सुशांत सिंहह राजपूत के केस की जांच सीबीआई कर रही हैं। सुशांत की मौत की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से की जा रही हैं। 

ड्रग्स एंगल और रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह रातपूत की मौत के बाद ड्रग्स एंगल भी उनकी मौत से जुड़ गया क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने ड्रग्स की खरीद और उसके इस्तेमाल के लिए गिरफ्तार किया। कई ऐसे वीडियो सामने आये जिसमें रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स लेते हुए देखा गया। सुशांत के परिवार ने भी सुशांत की मौत के लिए रिया चक्रवर्ती को ही जिम्मेदार ठहराया और रिया के रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर करवायी।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ने सिखाया जिंदादिली से जीना

जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिएइस संदेश को फिल्म लेकर फ्लोर पर आयी। फिल्म में सुशांत कैंसर से पीड़ित एक लड़की को डेट करते हैं जो काफी गंभीर है और उसे जिंदगी से काफी शिकायत भी है। सुशांत का खुद का एक पैर एक हादसे का शिकार हो चुका होता है लेकिन वह अपनी  जिंदगी को बिना शिकायतों के खुलकर जी रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ने सोशल मीडिया पर न जाने कितने रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया गया। काश ये सफलता सुशांत अपनी आंखों से देख पाते।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: