कोरोना से लड़ रही कृति सेनन को आ रही है सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर की ये तस्वीर - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

कोरोना से लड़ रही कृति सेनन को आ रही है सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर की ये तस्वीर


<-- ADVERTISEMENT -->


बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में चंडीगढ़ से वापस अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग करके लौटी हैं। वापस आने के बाद उन्होंने अपना कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं। कृति सेनन ने इस बाद की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है और अपने कोरोना वायरस के लक्षणों के बारे में भी बताया। कृति ने फिलहाल अपने आप को मुंबई वाले घर में आइसोलेट किया हुआ है। उन्होंने कहा कि वह ठीक महसूस कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ का फर्स्ट लुक रिलीज, बहनोई आयुष ने शेयर किया वीडियो 

एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में फिल्म राबता का जिक्र किया है। घर पर आइसोलेशन के दौरान वह अपनी और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राबता देख रही हैं। फिल्म राबता में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन से साथ काम किया था। ये फिल्म एक पुनरजन्म की कहानी थी। पिछले जन्म में दो पिछड़े हुए प्रेमी इस जन्म में फिर मिलते हैं। इस फिल्म में कृति और सुशांत सिंह राजपूत की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।

इसे भी पढ़ें: अनुराग कश्यप की फिल्म AK vs AK में किया गया IAF की वर्दी का अपमान! अनिल कपूर ने मांगी माफी 

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है। 14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके बांद्रा वाले घर पर पंखें से लटका हुआ मिला था। सुशांत की मौत ने लोगों को चौंका दिया था। फैंस आज भी उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत की कृति सेनन से काफी अच्छी दोस्ती थी। फिल्म राबता के दौरान दोनों करीब आये थे। कृति सेनन से नजदीकियों के कारण ही सुशांत सिंह राजपूत का 7 साल का रिश्ता अंकिता लोखंडे के साथ टूट गया था। कुछ समय कृति के साथ अफेयर के बाद सुशांत सिंह राजपूत का नाम सारा अली खान से जुड़ा था। कृति का अफेयर था या नहीं इसको लेकर किसी तरह की दोनों ने पुष्टी नहीं की लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया था कि कृति के कारण ही अंकिता और सुशांत का रिश्ता टूटा था। 

फिलहाल अब सुशांत को कृति टीवी पर उन्हें देखकर याद कर रही हैं। कृति ने सुशांत की मौत के बाद एक बेहद भावुक पोस्ट भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।  



<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: