रणबीर कपूर और आलिया भट्ट और आलिया भट्ट की इस साल शादी होने वाली थी लेकिन पिता ऋषि कपूर के निधन के कारण शादी टल गयी। हाल ही में दोनों को लंबे समय बाद साथ देखा गया। दोनों ने साथ में सोमवार को गोवा के लिए उड़ान भरी। इस समय गोवा में इंडियन सुपर लीग 2020-21 चल रही हैं। दोनों वहां पर अपनी टीम मुंबई सिटी एफसी को सपोर्ट करने पहुंचे। इंडियन सुपर लीग 2020-21 में जमशेदपुर एफसी और मुंबई सिटी एफसी का फुटबॉल मैच चल रहा है।
इसे भी पढ़ें: ऋतिक रोशन का केस साइबर सेल से क्राइम ब्रांच ट्रांसफर
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में को मुंबई सिटी एफसी टीम की एक जर्सी के साथ सेल्फी साझा की। मुंबई सिटी एफसी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने मैच देखने वाले जोड़े की दो तस्वीरें भी साझा कीं।
इसे भी पढ़ें: करीना कपूर खान ने ताजा तस्वीरों में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, थोंड़ी देर बाद कर दी डिलीट?
सोमवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मुंबई सिटी एफसी और जमशेदपुर एफसी के बीच इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में भाग लेने के लिए अभिनेता गोवा पहुंचे। कपल को मुंबई सिटी एफसी के लिए स्टैंड से चीयर करते देखा गया क्योंकि उन्होंने टीम की जर्सी पहनी थी। मैच से दोनों कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Loading...
Post A Comment:
0 comments: