मौसी की बर्थडे पार्टी में खूबसूरत ड्रेस में नजर आई श्रद्धा कपूर, तस्वीरें देख लोग हुए दीवाने - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

मौसी की बर्थडे पार्टी में खूबसूरत ड्रेस में नजर आई श्रद्धा कपूर, तस्वीरें देख लोग हुए दीवाने

श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड की सबसे क्यूट अभिनेत्री माना जाता है और उनकी मुस्कान बहुत ही ज्यादा प्यारी है। श्रद्धा की एक मुस्कान पर लाखों लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर अपनी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे की बर्थडे पार्टी में पहुंची। इस दौरान वे मीडिया की नजरों से बच नहीं पाई। श्रद्धा ने मीडिया को कई तरह के पोज दिए, जिसके बाद श्रद्धा कपूर की ये तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गईं।

<-- ADVERTISEMENT -->

श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी हैं और उन्होंने 1 नवंबर को सभी परिवारवालों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान श्रद्धा कपूर अपनी मौसी के जन्मदिन के लिए विशेष तौर पर उनके पास पहुंची। पद्मिनी कोल्हापुरे की बर्थडे पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा रहा, जिनमें पद्मिनी की दोस्त पूनम ढिल्लो, शक्ति कपूर, बोनी कपूर भी नजर आए। पूरे परिवार ने मीडिया के सामने पोज भी दिए।श्रद्धा कपूर ने इस मौके पर बहुत ही खूबसूरत सी काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी।

हाल ही में श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' और 'बत्ती गुल मीटर चालु' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। श्रद्धा कपूर की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की, जिसके बाद श्रद्धा कपूर के पास एक और बड़ी फिल्म आ गई है।

आपको बता दें कि 2019 में श्रद्धा कपूर की दो बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें से एक तो बाहुबली प्रभास की फिल्म 'साहो' है, जिसमें श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। जबकि श्रद्धा की दूसरी फिल्म का नाम 'छिछोरे' है, जिसमें उनके साथ साथ राजपूत अहम भूमिका निभाएंगे। आपको बता दें कि इन दिनों श्रद्धा कपूर सायना नेहवाल की बायोपिक फिल्म 'सायना' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood celebs

Celebs Gossips

Post A Comment:

0 comments: