मीडिया में आए दिन दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के अफेयर की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। दोनों के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा है। आए दिन दिशा और टाइगर को एक साथ घूमते हुए भी देखा जाता रहा है। लेकिन आज तक दिशा और टाइगर श्रॉफ ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया। एक बार फिर से दिशा पटानी को टाइगर श्रॉफ के साथ देखा गया।

आपको बता दें कि दिशा और टाइगर मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए। टाइगर और दिशा को देखकर वहां उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। इस दौरान दिशा पटानी काफी हॉट लुक में नजर आई। दिशा पटानी के इस हॉट लुक को देखकर सभी लोग उनके दीवाने हो गए। दिशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और दर्शक दिशा के हॉट अवतार को पसंद भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बागी 2' में काम कर चुकी हैं और दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर दर्शकों ने खूब पसंद किया। कुछ समय पहले खबरें मिल रही थीं कि टाइगर और दिशा का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन वह महज एक अफवाह निकली। दोनों इन तस्वीरों में एक साथ दिख रहे हैं। दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी लोगों को बहुत अच्छी लगती है।

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं और टाइगर ने बॉलीवुड में फिल्म 'हीरोपंती' से डेब्यू किया था। जबकि दिशा पटानी बरेली की रहने वाली है और वे 26 साल की हो चुकी हैं। दिशा पटानी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'एम एस धोनी' से की थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आई। इन दिनों दिशा पटानी सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें दिशा के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।
Post A Comment:
0 comments: