बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को लेकर जबरदस्त सेलिब्रेशन के मूड में नजर आ रही हैं। न्यूयॉर्क में कुछ दिनों पहले ही ब्राइडल सेरेमनी हुई। इसके बाद हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी की। बैचलर पार्टी से प्रियंका चोपड़ा की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।
प्रियंका की इस बैचलर पार्टी में उनकी बहन परिणीति चोपड़ा, ननद सोफी टर्नर, ईशा अंबानी जैसे कई लोग शामिल थे। बैचलर पार्टी के बाद प्रियंका वापस मुबंई लौट आई हैं। एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा बहुत ही खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने मरून लोवर्स और लेपर्ड प्रिंटेड टॉप पहना हुआ था। तो वहीं परिणीति चोपड़ा ब्लू डेनिम में सफेद टी-शर्ट पहने हुए नजर आईं।
दोनों ही बहनें बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और परिणीति की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो गई। प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी को बहुत खास बनाना चाहती है और अपनी शादी से जुड़ी हुई हर खबर अपने प्रशंसकों तक सोशल मीडिया के जरिए पहुंचा रही हैं। बैचलर पार्टी की तस्वीरें को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसको दर्शकों ने खूब लाइक और शेयर किया।

अभी तक प्रियंका चोपड़ा की शादी से जुड़ी कई बातों की जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा जोधपुर में शादी कर सकती हैं। लेकिन जिस अंदाज से प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां हो रही है। उसे देखकर तो लगता है कि उनकी शादी बहुत ही ग्रैंड और ग्लैमरस होने वाली है।
Post A Comment:
0 comments: