बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती और अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आए दिन बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने आउटफिट के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस सूची में सबसे ऊपर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का नाम आता है। भले ही शिल्पा फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी हैं। लेकिन वे मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। शिल्पा शेट्टी का स्टाइल और फैशन सबसे जुदा है। यही कारण है कि लोग उनको बहुत पसंद करते हैं। शिल्पा शेट्टी को फैशन आईकॉन मानते हैं।
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपने जमाने की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर में बॉलीवुड में कई बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी 43 साल की हो चुकी है और इस उम्र में भी वे बॉलीवुड की जवान अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। शिल्पा का फिगर बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है।
शिल्पा खुद को फिट रखने के लिए प्रतिदिन योगा करती है और सभी को योगा करने की सलाह दी देती है। शिल्पा शेट्टी को योगा मास्टर भी कहते हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी को मुंबई के बांद्रा इलाके में जिम के कपड़े पहने हुए देखा गया। शिल्पा शेट्टी जिम के कपड़ों में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। जब लोगों ने शिल्पा शेट्टी की खूबसूरत तस्वीरें देखी तो उनके दीवाने हो गए। जबकि कुछ लोगों को शिल्पा शेट्टी का यह अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
तृप्ति नाम की एक लड़की ने कह दिया कि अभिनेत्रियों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे दूसरे लोगों के ऊपर बुरा असर पड़ता है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि कपड़े कभी गलत नहीं होते। गलत लोगों की सोच होती है। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने मशहूर उद्योगपति राज कुंद्रा के साथ शादी की है और उनका एक बेटा भी है। शिल्पा शेट्टी अपने शादीशुदा जीवन में बहुत ज्यादा खुश हैं।
Post A Comment:
0 comments: