हाल ही में एकता कपूर ने ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस दिवाली पार्टी में टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया के कई सितारे नजर आए। एकता कपूर की पार्टी में करण जौहर से लेकर श्रद्धा कपूर और मौनी रॉय से लेकर रिद्धिमा पंडित तक शिरकत करने पहुंची। इस दिवाली पार्टी में सभी सितारे बहुत ही खूबसूरत और स्टनिंग लग रहे थे।

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में अरबाज खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ पहुंचे। इस दौरान जॉर्जिया और अरबाज बहुत ही क्यूट लग रहे थे और दोनों की जोड़ी भी अच्छी लग रही थी।

वहीं टीवी अभिनेता करण पटेल अपनी पत्नी अंकिता के साथ पहुंचे। दोनों एक साथ बहुत ही प्यारे लग रहे थे।

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा एकता कपूर की पार्टी में भारतीय परिधान में नजर आई और सबका दिल जीत लिया।

बॉलीवुड की सबसे क्यूट अभिनेत्री कही जाने वालीं श्रद्धा कपूर इस पार्टी में नीले रंग का लहंगा पहनकर पहुंची और सबको अपना दीवाना बना लिया।

इस पार्टी में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ पहुंचीं।

वहीं टीवी अभिनेता शब्बीर आहलूवालिया अपनी पत्नी कांची कौल के साथ पहुंचे और दोनों भारतीय परिधान में बहुत ही अच्छे लग रहे थे।

नागिन फेम अनीता हसनंदानी ने पारंपरिक परिधानों में अपनी अदाओं से सबको दीवाना बनाया। अनीता इस पार्टी में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं टीवी नागिन मौनी रॉय इस पार्टी में गोल्डन रंग का बहुत ही खूबसूरत-सा लहंगा पहनकर पहुंची। गोल्डन आउटफिट में मौनी रॉय गजब की सूरत लग रही थीं।

अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित भी एकता की दिवाली पार्टी में पारंपरिक परिधानों में नजर आईं।

वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन लाल रंग के आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड तक के सभी सितारे एक ही जगह पर नजर आए और महफिल जमाई।
Post A Comment:
0 comments: