Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की असफलता के बाद 'धूम 4' पर छाए खतरे के बादल

8 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज़ हुई थी, जो फ्लॉप हो गई। फिल्म की कहानी बहुत ही ज्यादा कमजोर थी, जिसको दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया। फिल्म की असफलता के लिए फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। आपको बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कहानी, स्क्रीनप्ले, संवाद और गाने से लेकर निर्देशन तक विजय कृष्ण आचार्य ने ही किया था। वह फिल्म के हर एक महत्वपूर्ण भाग से जुड़े हुए हैं। इसलिए फिल्म के असफल होने का दोष भी उनके सिर पर ही मढ़ा जा रहा है।

<-- ADVERTISEMENT -->

Image result for धूम 4

विजय कृष्ण आचार्य के ऊपर यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा को बहुत ज्यादा विश्वास है। आपको बता दें कि आचार्य ने ही धूम और धूम 2 का स्क्रीनप्ले लिखा  और दोनों फिल्में बहुत ज्यादा सफल हुईं। इसके बाद उनको 2008 में 'टशन' जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस फिल्म में कई मशहूर सितारे थे। लेकिन फिर भी फिल्म फ्लॉप रही। इसके बावजूद भी आदित्य चोपड़ा ने विजय कृष्ण आचार्य को धूम 3 की कहानी को लिखने और निर्देशित करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी।

Image result for विजय कृष्ण आचार्य

विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म 'धूम-3' एक अच्छी फिल्म थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत जबरदस्त कमाई थी, जिसके बाद आदित्य चोपड़ा का विश्वास विजय कृष्ण आचार्य के ऊपर और ज्यादा बढ़ गया। यही वजह रही कि आदित्य चोपड़ा ने विजय कृष्ण आचार्य के भरोसे फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान पर इतना पैसा लगाया और आमिर खान ने भी फिल्म में काम किया। फिल्म की कहानी तो खराब है ही, लेकिन फिल्म में ना तो कोई मनोरंजन है और जिस स्पेशल इफेक्ट्स के बारे में चर्चा हो रही थी, वह तो बिल्कुल गायब है।

Related image

अब सवाल 'धूम 4' को लेकर उठने लगे हैं। खबर मिली थी कि 'धूम 4' के निर्देशन से लेकर लेखन तक की जिम्मेदारी विजय कृष्ण आचार्य संभालेंगे, जिसके लिए उन्होंने काफी तैयारियां भी कर ली हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि आदित्य चोपड़ा शायद ही उनके साथ काम करना चाहेंगे। इस वजह से 'धूम 4' के ऊपर खतरे के बादल छाए हुए हैं और फिल्म का निकट भविष्य में बनना काफी मुश्किल लग रहा है। हो सकता है कि आदित्य चोपड़ा 'धूम 4' की जिम्मेदारी किसी और को सौंप दें।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie

<-- ADVERTISEMENT -->

bollywood

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: