बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि 14 और 15 नवंबर को रणबीर और दीपिका ने इटली के लेक कोमो की खूबसूरत वादियों में शादी की और वे सात जन्मों के लिए शादी के बंधन में बंध गए। रविवार की सुबह रणबीर अपनी दुल्हनिया को लेकर मुंबई वापस लौट आए। मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका नई दुल्हन के रूप में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं।

दीपिका की मांग में सजा हुआ सिंदूर और उनके गले का मंगलसूत्र उनके दुल्हन वाले लुक को पूरी तरह से कंप्लीट कर रहा था। मुंबई वापस आने के बाद दीपिका ने पति के घर में गृह प्रवेश की सारी रस्में निभाई। लेकिन हाल ही में खबर मिली है कि रणबीर अब जल्द ही दीपिका के घर में शिफ्ट हो जाएंगे। आपको बता दें कि शादी से पहले रणबीर और दीपिका ने 50 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा था।

लेकिन खबर के मुताबिक, उस बंगले का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। उसका रिनोवेशन चल रहा है। तो ऐसे में रणवीर सिंह और दीपिका इस घर में शिफ्ट नहीं हो पाएंगे और जब तक बंगला पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाता। रणवीर सिंह दीपिका के घर जाकर उनके साथ रहेंगे। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को दो बार शादी की। दरअसल रणवीर सिंधी रीति-रिवाजों को मानने वाले हैं। जबकि दीपिका साउथ इंडियन हैं।

दोनों ने एक-दूसरे की परंपराओं का सम्मान करते हुए पहले कोंकणी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। जबकि 15 नवंबर को दीपिका ने रणवीर के साथ सिंधी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी में बहुत ही करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त शामिल थे। अब रणबीर और दीपिका की शादी की दो रिसेप्शन पार्टी दी जाएंगी। पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में आयोजित होगा। जबकि दूसरी रिसेप्शन पार्टी 28 नवंबर को मुंबई में दी जाएगी, जहां पर बॉलीवुड सितारों से लेकर उद्योग जगत की मशहूर हस्तियां भी सरीक होंगी।
Post A Comment:
0 comments: