इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में रणवीर और दीपिका के रिश्ते की खबरें सुर्खियों में छाई हुई है। बॉलीवुड की यह जोड़ी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका 14 व 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी रचाएंगे। हाल ही में दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान दीपिका बहुत ही खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। दीपिका ने सफेद टी-शर्ट के साथ काली पेंट और काली हील्स पहनी हुई थी। इसके साथ दीपिका ने गॉगल्स भी लगाए हुए थे।

एयरपोर्ट पर दीपिका का यह दिलकश अंदाज देखकर सभी उनके दीवाने हो गए। दीपिका पादुकोण की ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। खबरों की मानें तो दीपिका शादी की तैयारियों को लेकर विदेश रवाना हुई हैं। इस दौरान दीपिका के साथ उनकी मम्मी उजाला पादुकोण भी नजर आईं। 2 दिनों पहले रणबीर और दीपिका की एनिमेटेड तस्वीर सामने आई, जिसमें रणवीर और दीपिका अलादीन और जैस्मीन की तरह दिखाई दे रहे थे।

आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका का अफेयर पिछले काफी समय से चल रहा है। लेकिन दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया। जब सोशल मीडिया पर दीपिका-रणबीर के शादी के कार्ड की तस्वीरें वायरल हुई। तब इस बात पर मुहर लगी। हाल ही में दीपिका के बेंगलुरु स्थित घर में नंदी पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें दीपिका ने बहुत ही खूबसूरत सूट पहना हुआ था। दीपिका पादुकोण की शादी सिंधी रीति-रिवाजों के अनुसार होगी और दीपिका और रणबीर अपनी शादी को बहुत ही खास बनाना चाहते हैं। इसलिए शादी समारोह में किसी भी व्यक्ति को अपना फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह के साथ फिल्म रासलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में काम कर चुके हैं। रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले दीपिका का अफेयर रणबीर कपूर के साथ चल रहा था। लेकिन कैटरीना कैफ की वजह से रणवीर और दीपिका का रिश्ता टूट गया, जिसके बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।
Post A Comment:
0 comments: