बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हाल ही में दीपिका ने रणबीर के साथ इटली के लेक कोमो में शादी के फेरे लिए और दोनों जन्मों-जन्मों के लिए पवित्र बंधन में बंध गए। आपको बता दें कि शादी पर दीपिका और रणबीर ने पानी की तरह पैसा बहाया। सोशल मीडिया पर दीपवीर की शादी की तस्वीरें वायरल हुई।

हाल ही में रणवीर सिंह अपनी दुल्हनिया दीपिका पादुकोण को लेकर मुंबई वापस लौट आए। शादी के बाद पहली बार दीपिका का नया लुक देखने को मिला। आपको बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका मांग में सिंदूर लगाए, गले में मंगलसूत्र पहनी और हाथों में चूड़ा पहने हुए नजर आई। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर के तमाम फैंस मौजूद थे, जिन्होंने उन्हें घेर लिया। दीपिका और रणवीर की जोड़ी हर तरह से एक-दूसरे के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है कि आखिर दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है?
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म पद्मावत के लिए रणवीर सिंह से ज्यादा फीस ली थी। फिल्म पद्मावत के लिए दीपिका पादुकोण को 12 करोड़ रुपए मिले थे। जबकि रणवीर सिंह को उनसे कम फीस मिली थी। दीपिका एक फिल्म के लिए 8 से 10 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करती हैं।
फोर्ब्स द्वारा जारी साल 2017 के सबसे अमीर सेलिब्रिटीज की सूची में दीपिका पादुकोण 11वें नंबर पर थी। फोर्ब्स के मुताबिक, दीपिका कुल 59.5 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। आपको बता दें कि दीपिका ब्यूटी प्रोडक्ट्स, गोआईबीबो, लॉरेल, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स जैसे ब्रांड की ब्रांड एंबेस्डर है और वे एक विज्ञापन के लिए 5 से 7 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं।

अगर रणवीर सिंह की बात की जाए तो रणवीर सिंह फोर्ब्स द्वारा जारी 2017 की सबसे अमीर सेलिब्रिटीज की सूची में दसवें नंबर पर थे। रणवीर सिंह की कुल संपत्ति 62.6 करोड़ बताई जा रही है। इस हिसाब से रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण से ज्यादा अमीर है। आपको बता दें कि रणबीर कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं।
Post A Comment:
0 comments: