इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी काफी सुर्खियों में छाई रही है। दीपिका पादुकोण के ब्राइडल और मेहंदी के डिजाइन की खूब तारीफ हुयी। लेकिन आपको बता दें कि दीपिका के ये डिजाइन बॉलीवुड एक्टर की कॉपी किए हुए थे।
सोनम कपूर की फैशनिस्ट को दुनिया कॉपी करती थी। लेकिन शादी जैसे खास मौके पर बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका ने सोनम को कॉपी किया। दीपिका की शादी में पहने गये ज्वेलरी कॉपी निकली। सोनम कपूर की शादी तो लोगों को आज तक याद है। सोनम कपूर की शादी में उनको मेहंदी आर्टिस्ट वीना ने लगाई थी। बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका को सोनम कपूर की मेहंदी की डिजाइन बहुत ज्यादा पसंद आई और उन्होंने उनके मेहंदी डिजाइन को कॉपी किया।
जब दीपिका शादी की रस्में पूरी करके इटली से भारत लौटी तो सबसे पहले फैंस की नजर उनके हाथों पर लगे मेहंदी के डिजाइन पर गई। दीपिका के हाथों पर मेहंदी का रंग तो बहुत ज्यादा गाढ़ा था। लेकिन जब लोगों ने उनके मेहंदी के डिजाइन को देखा तो उन्हें सोनम कपूर के मेहंदी के डिजाइन की याद आ गई। दीपिका के हाथों पर जो लोटस की डिजाइन बनी हुई थी, उसी प्रकार की डिजाइन सोनम कपूर के हाथों पर भी थी।
सबसे पहले डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली को चुना। जिसके बाद भारत के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी की सगाई इटली में हुई। इसी क्रम में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अपनी शादी के लिए इटली को ही चुना। जब दीपिका शादी के बाद भारत लौटी तो उनके ब्राइडल लुक की काफी तारीफ हुई।
आप सब को तो पता ही होगा कि अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े और गहने पहने थे। दीपिका जब भारत लौटी तो एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों की नजर दीपिका के झुमके पर गई। उनके झुमके को देखकर लोगों को अनुष्का शर्मा के दुल्हन वाली ज्वेलरी याद आ गई।
रणबीर की दीवानगी
दीपिका और रणवीर की शादी की मेहंदी की रस्म भी इटली में हुई। रणवीर सिंह ने अपनी होने वाली पत्नी दीपिका के हाथों में मेहंदी लगाई। रणवीर ने दीपिका के हाथ में एक दीपक बनाया और उसके आस-पास स्टार्स बनाए।उन्होंने उनके हाथों में दीपिका लिखा। रणवीर सिंह दीपिका को इम्प्रेस करने का एक भी मौका नहीं गंवाते।
Post A Comment:
0 comments: