Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

ये है भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस, जानिए कौन है नम्बर 1

आजकल भोजपुरी फिल्में भी लोगो को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है की भोजपुरी फिल्मों की लोगो के बीच डिमांड बढ़ी है। भोजपुरी फिल्मों में एक्ट्रेसेस की बहुत बड़ी भूमिका होती है। क्योंकि ये एक्ट्रेसेस अपने ग्लैमर और टैलेन्ट के दम पर फिल्म को हिट करवाने में बड़ी भूमिका निभाती है। इनमें से कई एक्ट्रेसेस तो ऐसी भी है जिनकी फिल्में रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियों में आ जाती है। फीस के मामले में भी ये एक्ट्रेसेस किसी से कम नहीं है। इन एक्ट्रेसेस की फीस 1 लाख रुपए से लेकर 9 लाख रुपए तक है। यहां तक की की ये एक्ट्रेसेस फिल्मों में बोल्ड सीन देने से भी कतराती नहीं है।

<-- ADVERTISEMENT -->




आजकल भोजपुरी फिल्में भी लोगो को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है की भोजपुरी फिल्मों की लोगो के बीच डिमांड बढ़ी है। भोजपुरी फिल्मों में एक्ट्रेसेस की बहुत बड़ी भूमिका होती है। क्योंकि ये एक्ट्रेसेस अपने ग्लैमर और टैलेन्ट के दम पर फिल्म को हिट करवाने में बड़ी भूमिका निभाती है। इनमें से कई एक्ट्रेसेस तो ऐसी भी है जिनकी फिल्में रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियों में आ जाती है। फीस के मामले में भी ये एक्ट्रेसेस किसी से कम नहीं है। इन एक्ट्रेसेस की फीस 1 लाख रुपए से लेकर 9 लाख रुपए तक है। यहां तक की की ये एक्ट्रेसेस फिल्मों में बोल्ड सीन देने से भी कतराती नहीं है।


जानिए भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस के बारे में।


आम्रपाली दुबे


आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और शीर्ष एक्ट्रेसेस में से एक है। आम्रपाली उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली है। आम्रपाली बहुत कम समय में ही भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस बन गई है। ये एक फिल्म के लिए वे 7 से 9 लाख रुपए चार्ज करती है। इन्होंने साल 2014 में आई फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी से डेब्यू किया था। जिसके बाद ये भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है।




मोनालिसा


कोलकाता की रहने वाली मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा की जबरदस्त डिमांड है। मोनालिसा तेलुगु, कन्नड़ तमिल उड़िया बांग्ला और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। मोनालिसा बॉलीवुड में अजय देवगन की फिल्म ब्लैकमेल में भी काम कर चुकी है। मोनालिसा को एक फिल्म में काम करने के लिए 5 से 7 लाख रुपए दिए जाते है।

रानी चटर्जी


मुंबई की रहने वाली रानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस में से एक है। रानी एक फिल्म के 6 से 8 लाख रुपए चार्ज करती है। इन्होंने साल 2003 में आई फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वे मनोज तिवारी के अपोजिट नजर आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। रानी की फिल्म बिना को स्टार्स के भी सुपरहिट हो जाती है।

काजल राघवानी


काजल ने साल 2013 में आई भोजपुरी फिल्म रिहाई से अपना करियर शुरू किया था। मूल रूप से बिहार के तेघरा में जन्मी काजल ने पटना यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन किया है। काजल चरणों की सौगंध जानेमन प्रतिज्ञा मंजू मोटरवाला पंचायत प्यार झुकता नहीं सबसे बड़ा मुजरिम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है। काजल एक फिल्म के लिए बतौर फीस 5 से 6 लाख रुपए लेती है।

प्रियंका पंडित


प्रियंका भोजपुरी सिनेमा की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक है। प्रियंका एक फिल्म के लिए 4 से 5 लाख रुपए लेती है। प्रियंका का जन्म गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुआ था। प्रियंका भोजपुरी के साथ साथ गुजराती फिल्मों में भी काम कर रही है। प्रियंका ने साल 2013 में आई फिल्म जीना तेरी गली में से डेब्यू किया था। प्रियंका की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

पाखी हेगड़े

पाखी हेगड़े एक फिल्म के लिए 2 से 4 लाख रुपए लेती है। पाखी मुंबई की है और उन्होंने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव से शादी की है। पाखी भोजपुरी के अलावा कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी है। 2010 से 2014 तक पाखी और दिनेश लाल यादव की जोड़ी साल काफी चर्चित रही थी। और इस जोड़ी ने चार साल में कई हिट फिल्में दी थी।




रिंकू घोष


रिंकू भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफतलम एक्ट्रेसेस में से एक है। ये अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला में आइटम नम्बर भी कर चुकी है। रिंकू एक फिल्म में काम करने के लिए 2 से 3 लाख रुपए वसूलती है। वेस्ट बंगाल में जन्मी रिंकू के पिता नेवी में एक अफसर थे।

अंजना सिंह


अंजना ने भोजपुरी फिल्म एक और फौलाद से रवि किशन के अपोजिट डेब्यू किया था। अंजना मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। अंजना एक फिल्म के लिए 2.5 से 3 लाख रुपए फीस लेती है। अंजना भोजपुरी सिनेमा की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने पहले 2 सालों में ही 25 भोजपुरी फिल्में साइन कर ली थी।

अक्षरा सिंह


मुंबई में जन्मी अक्षरा ने साल 2013 भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। अक्षरा एक फिल्म के लिए 2 से 3 लाख रुपए चार्ज करती है। इन्होंने रवि किशन के अपोजिट फिल्म सत्यमेव जयते से डेब्यू किया था।

सीमा सिंह


सीमा सिंह एक फिल्म में काम करने के लिए 1 से 1.5 लाख रुपए तक लेती है। सीमा मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में आइटम नंबर के लिए फेमस है। सीमा करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में आइटम नंबर कर चुकी है।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: