शिल्पा शेट्टी 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी के नाम से आप सभी अच्छी तरह वाकिफ होंगे। शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती के दीवाने लोग आज भी है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी को एक अवॉर्ड शो में देखा गया। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने बहुत ही खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में शिल्पा शेट्टी गजब की सुंदर लग रही थीं और लोग उनको देखते ही रह गए। यह अवार्ड शो मुंबई में आयोजित हुआ था।

शिल्पा शेट्टी ने इस अवॉर्ड शो में डिजाइनर गौरव गुप्ता की खूबसूरत सी गाउन पहनी हुई थी। इस अवार्ड शो के दौरान शिल्पा शेट्टी ने जमकर पोज दिए, जिसमें से उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गई। लोगों ने शिल्पा शेट्टी की तस्वीरों को शेयर किया और जमकर लाइक और कमेंट किए।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी 43 साल की हो चुकी है और आज भी पहले की तरह ही खूबसूरत और जवान नजर आती हैं। शिल्पा शेट्टी खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। शिल्पा प्रतिदिन योगा करती है और सबको योगा करने की सलाह देती है। इसी कारण शिल्पा शेट्टी को योगा मास्टर भी कहते हैं। शिल्पा हमेशा से अपने ग्लैमरस अवतार के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं। शिल्पा बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश और फैशनेबल हैं। लोग शिल्पा शेट्टी के स्टाइल को कॉपी करते हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी लोगों के लिए फैशन आइकन है।
शिल्पा शेट्टी हर बार कुछ नया पहनती हैं, जिससे वे सुर्खियों में छाई रहती हैं। भले ही शिल्पा शेट्टी फिल्मों में काम नहीं करती। लेकिन वे सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय रहती हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी टीवी की दुनिया से भी जुड़ी हुई है। शिल्पा कई रियलिटी शो को जज कर चुकी हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी की शादी मशहूर उद्योगपति राज कुंद्रा के साथ हुई थी और शिल्पा शेट्टी का एक बेटा भी है, जो बहुत ही ज्यादा क्यूट है।
Post A Comment:
0 comments: