
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर वह अपनी बोल्ड फोटोज़ के कारण चर्चा में आ जाती हैं। सनी लियोनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में सनी ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह काम करते-करते बैक मसाज लेती नजर आ रही हैं।
मसाज की हुईं आदि
इस वीडियो को सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह किसी शूटिंग लोकेशन पर नजर आ रही हैं। सनी की कमर पर माइक लगा हुआ है। उन्होंने मल्टी कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो में सनी के साथ रणविजय सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सनी बैक मसाज लेते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में रणविजय सिंह सनी लियोनी को देखते हुए कहते हैं, 'इनकी एक दिक्कत है। ये मसाज की आदि हो चुकी हैं।' सनी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी लत।' साथ ही, उन्होंने रणविजय सिंह को टैग भी किया है।
Post A Comment:
0 comments: