![](https://new-img.patrika.com/upload/2021/01/15/neha_2_6631836-m.jpg)
नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) अपने गानों से ज्यादा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर पति रोहनप्रीत सिंह ( Rohanpreet Singh ) उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होती ही रहती हैं। फैंस को भी यह जोड़ी बेहद ही पसंद है। यही वजह है कि कपल आए दिन चर्चाओं में बना रहता है। हाल ही में नेहा के पति और सिंगर रोहनप्रीत सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह पत्नी नेहा पर खूब प्यार लुटाते हुए दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- शॉर्ट्स पहने सास Neetu Kapoor संग नज़र आईं Alia Bhatt, घर को देखने गई थीं साथ
![Neha Kakkar](https://new-img.patrika.com/upload/2021/01/15/neha_1_6631836-m.jpg)
रोहनप्रीत सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Rohanpreet Singh Instagram ) पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह 1 AM गाने पर नेहा संग रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नेहा ब्लैक रंग की आउटफिट में नड़र आ रही हैं। वहीं रोहनप्रीत फ्लोरल प्रिटं शर्ट और आरेंज पगड़ी पहने हुए नज़र आ रहे हैं। फैंस भी रोहन और नेहा को कपल गोल्स मनाते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए रोहन ने कैप्शन में लिखा है कि 1 AM सॉन्ग वह भी पत्नी नेहा के लिए। यह गाना बेहद ही प्यारा है। कमेंट बॉक्स में भी फैंस कमेंट कपल को साथ रहने की दुआएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- भगवा रंग पहने Taimur Ali Khan गौ सेवा करते हुए आए नज़र, चंद मिनटों में वायरल हुई तस्वीरें
![Rohanpreet Singh Neha Kakkar](https://new-img.patrika.com/upload/2021/01/15/rohan_1_6631836-m.jpg)
आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते साल यानी 2020 में 26 अक्टूबर शादी की है। उन्होंने दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। उनकी शादी में परिवार के लोगों के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं नेहा की शादी के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं।
Post A Comment:
0 comments: