Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

जब 10 साल छोटी शबाना आजमी पर आया था Javed Akhtar का दिल, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ थामा था हाथ


<-- ADVERTISEMENT -->




नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में जावेद अख्तर एक ऐसा नाम हैं जिन्हें किसी पहचान की जरुरत नहीं है। वह एक मशहूर कवि, गीतकार और लेखक हैं। जावेद अख्तर ने इंडस्ट्री के ऐसे गानें लिखें हैं। जो आज भी लोगों की जुंबा से सुने जाते हैं। जावेद अख्तर अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। 17 जनवरी को जावेद अख्तर ( Javed Akhtar Birthday ) अपना जन्मदिन मनाते हैं। तो चलिए आपको उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक खास बात आपको बतातें हैं।

यह भी पढ़ें- भगवा रंग पहने Taimur Ali Khan गौ सेवा करते हुए आए नज़र, चंद मिनटों में वायरल हुई तस्वीरें

 

javed_new.jpg

जावेद अख्तर की पहली पत्नी

जावेद अख्तर की पहली पत्नी का नाम हनी ईरानी ( Honey Irani ) है। वह भी एक स्क्रिप्ट राइटर थीं। दोनों की मुलाकात भी एक फिल्म सेट पर हुई थीं। बताया जाता है कि फिल्म सीता-गीता ( Seeta Geeta ) के सेट पर जावेद हनी से मिले थे। जावेद अपने दोस्तों संग पत्ते खेल रहे थे। तभी हनी आई और उन्होंने जावेद को खेल में जीत दिलाने की कोशिश की। देखते ही देखते पत्तों की बाज़ी में जावेद जीत गए और दूसरी तरफ अपना दिल हनी पर हार बैठे। जावेद साहब ने भी मौका देखा और अपने दिल की बात हनी से कह दी।

salim.png

सलीम खान ने मनाया परिवार वालों को

जावेद अख्तर संग हनी का रिश्ता उनके घर वालों को बिल्कुल पसंद नहीं था। तब जावेद अख्तर को सलीम खान ( Salim Khan ) की मदद लेनी पड़ी। जावेद अख्तर ने सलीम खान को कहा कि वह हनी के घरवालों को मनाने में उनकी मदद करेंगे। क्योंकि हनी उनसे उम्र में बेहद ही कम थीं। बताया जाता है कि जिस वक्त जावेद अख्तर ने हनी से शादी की वह महज 17 साल की थीं। 1972 में हनी और जावेद ने शादी कर ली थी। जिसके बाद उनके दो बच्चे हुए। जिनका नाम फरहान और जोया अख्तर है। फरहान सिंगिग और अभिनय के क्षेत्र में अपना नाम बना चुके हैं। वहीं उनकी बहन जोया एक बेहतरीन फिल्म निर्माता हैं।

jjjf.jpg

हनी के बाद शबाना आजमी पर आया जावेद का दिल

17 साल छोटी हनी ईरानी से शादी के बाद जावेद के दिल के तार एक और हसीना ने छेड़ दिए। वह हसीना कोई और नहीं बल्कि गुज़रे जमाने की मशहूर अदाकारा शबाना आज़मी ( Shabana Azmi ) थीं। जावेद का दिल शबाना पर तब आया जब वह इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री बन चुकी थीं। खास बात यह है कि शबाना मशहूर शायर कैफ़ी आजमी की बेटी थीं। शबाना संग जावेद की पहली मुलाकात उनके घर पर ही हुई थी। पहली ही मुलाकात में जावेद शबाना को दिल दे बैठे थे। जावेद ही नहीं बल्कि शबाना भी उन्हें मन ही मन चाहने लगी थीं। देखते ही देखते दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया।

javed_6.jpg

पहली पत्नी को तलाक देकर की दूसरी शादी

जावेद और शबाना का प्यार समय के साथ परवान चढ़ने लगा। इंडस्ट्री में भी दोनों के अफेयर्स की खबरें उड़ने लगी। कुछ समय बाद ही जावेद ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने का फैसला ले लिया। शबाना संग शादी करने में भी जावेद को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि शबाना आजमी के पिता बिल्कुल नहीं चाहते थे कि उनकी शादी जावेद संग हो। उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था कि शबाना एक शादीशुदा मर्द से शादी करें। लेकिन जावेद और शबाना के प्यार के सामने उनके पिता की भी नहीं चली। तलाक लेने के बाद साल 1984 में जावेद ने शबाना संग शादी कर ली।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: