मौनी अक्सर अपनी बोल्ड फोटो के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, कई बार वह अपने इंडियन लुक से भी लोगों के दिलों को घायल करने का काम करती हैं। अब मौनी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह लहंगा पहने नजर आ रही हैं।
मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। उनका ट्रेडिशनल अवतार देख हर कोई उनका दीवाना हो रहा है।
ग्रीन कलर के लहंगे में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके चेहरे से नजर हटाना मुश्किल है। कैमरे के सामने मौनी दिलकश अंदाज में पोज़ देती दिख रही हैं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय पिछली बार फिल्म 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' में नजर आई थीं। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अब वह बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। वह अयान मुखर्जी की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' नजर आएंगी।
खास बात ये है कि इसमें वह विलेन के रोल में हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय के साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं।
Post A Comment:
0 comments: