Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

मनी प्लांट लगाते समय सही दिशा के साथ इन बातों का रखें ध्यान, धन संपत्ति से भर जाएगा घर


<-- ADVERTISEMENT -->





आमतौर पर मनी प्लांट सिर्फ घर की शोभा बढ़ाने के लिए नहीं लगाया जाता है बल्कि वास्तु के अनुसार कई मायनों में इसका बहुत अधिक महत्व होता है। यह घर में सुख समृद्धि लाता है और इसके कारण वातावरण काफी सकारात्मक बना रहता है। वास्तु शास्त्र की मान्यता के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से घर के सभी दोष दूर हो जाते हैं और बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं।

मनी प्लांट लगाने से न सिर्फ घर की आर्थिक तंगी दूर होती है बल्कि धन का भंडार बढ़ता है। यही कारण है कि मनी प्लांट को बहुत शुभ माना जाता है और ज्यादातर लोग अपने घरों में मनी प्लांट लगाते हैं। आइये जानते हैं मनी प्लांट से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में।


कहा जाता है कि घर में लगा मनी प्लांट जितना अधिक हरा भरा होगा आपके धन संपदा में उतनी ही अधिक बढ़ोत्तरी होगी। इसलिए मनी प्लांट के पत्तों को मुरझाने नहीं देना चाहिए। अगर इसके पत्ते पीले या सफेद पड़ जाएं तो इन पत्तों को तोड़कर हटा दें क्योंकि मनी प्लांट के पत्तों का पीला पड़ना आपके घर के लिए अशुभ संकेत हो सकता है। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट जमीन पर न फैला हो। यह एक बेल है इसलिए इसे ऊपर की चढ़ने देना चाहिए अन्यथा घर में वास्तु दोष बढ़ता है।

चूंकि घर में मनी प्लांट लगाना हमेशा ही शुभ होता है इसलिए मनी प्लांट को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे आग्नेय कोण यानि घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। मनी प्लांट लगाने के लिए यह दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है और इस दिशा से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने का एक अन्य कारण यह भी है कि इस दिशा का कारक शुक्र ग्रह होता है। यह ग्रह बेल और लता वाले सभी पौधों का कारक है और काफी शुभ माना जाता है।


आमतौर पर मनी प्लांट घर की सुख समृद्धि को बनाए रखने के लिए लगाया जाता है। इसलिए आपको मनी प्लांट लगाते समय दिशा का ध्यान रखना भी बेहद जरुरी है। मनी प्लांट को कभी भी ईशान कोण अर्थात उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। वास्तव में ईशान कोण का कारक वृहस्पति ग्रह होता है जो शुक्र ग्रह का शत्रु माना जाता है। ईशान कोण में मनी प्लांट लगाना काफी अशुभ होता है इसलिए इस दिशा में यह पौधा नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा जिस स्थान पर कम धूप आती हो उस स्थान पर मनी प्लांट लगाना चाहिए और इस पौधे को पर्याप्त पानी देना चाहिए।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

FirPost

Offbeat

Post A Comment:

0 comments: