आचार्य चाणक्य के अनुसार इन 4 गुणों वाली स्त्री पति के लिए मानी जाती है भाग्यशाली - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

आचार्य चाणक्य के अनुसार इन 4 गुणों वाली स्त्री पति के लिए मानी जाती है भाग्यशाली


<-- ADVERTISEMENT -->


 
आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में काफी प्रमाणिक मानी जाती हैं। कहा जाता है इनकी नीतियों को अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन की परेशानियों का समाधान कर सकता है। चाणक्य की नीतियों के बल पर ही चंद्रगुप्त मौर्य राजा बन पाए। चाणक्य ने स्त्रियों से संबंधित भी कई नीतियां बताई हैं। यहां हम जानेंगे चाणक्य की उस नीति के बारे में जिसमें उन्होंने स्त्री के ऐसे 4 गुणों के बारे में बताया है जिनके होने से वो पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।

धैर्य का गुण: चाणक्य अनुसार जिन स्त्रियों में धैर्य का गुण होता है वो किसी भी परिस्थिति में अपने पति का साथ नहीं छोड़ती। धैर्य का गुण होने पर इंसान किसी भी परेशानी से आसानी से निकल सकता है। धैर्यवान स्त्री अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती है। अगर व्यक्ति के अंदर धैर्य है तो दुख के दिन जल्दी ही चले जाते हैं।

धार्मिक स्त्री: चाणक्य नीति अनुसार धार्मिक स्त्री भी अपने पति के लिए काफी लकी मानी जाती है। क्योंकि धार्मिक इंसान कभी भी गलत मार्ग पर नहीं चलता। जिसे भगवान पर विश्वास होता है वो लाइफ में कभी दुखी नहीं होता। धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

शांत स्वभाव स्त्री: चाणक्य नीति अनुसार जो स्त्री शांत स्वभाव की होती है वो जिससे शादी करती है उसकी किस्मत बदल जाती है। शांत स्वभाव वाली स्त्री घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखती है और हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम होती है। वहीं अत्याधिक क्रोध करना हानिकारक साबित होता है।

मीठी वाणी वाली स्त्री: चाणक्य नीति अनुसार जो स्त्री बोलने चालने में अच्छी होती है। जिसकी वाणी में मिठास होती है उससे शादी करने वाला व्यक्ति किस्मत वाला माना जाता है। ऐसी स्त्री अपने पति के जीवन को स्वर्ग के समान बना देती है।



<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

FirPost

Offbeat

Post A Comment:

0 comments: