Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

Breast Size- ब्रेस्ट साइज (स्तनों का आकार) अचानक बढ़ने के हो सकते हैं ये 5 कारण

महिलाओं में उम्र के साथ ब्रेस्ट का आकार बढ़ना सामान्य है। मगर यदि आपका ब्रेस्ट साइज अचानक ज्यादा बढ़ गया है, तो इसके संभावित कारणों को जानना जरूरी है।

<-- ADVERTISEMENT -->






breast size
महिलाओं के ब्रेस्ट साइज (Breast Size) में बदलाव के पीछे कई कारण होते हैं। कई बार ऐसा होता है कि शरीर में उम्र के साथ हो रहे बदलाव की वजह से स्तन के आकार में बदलाव होता है लेकिन इस पर महिलाऐं ध्यान नहीं देती हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि अचानक से स्तन या ब्रेस्ट का साइज बढ़ने लगता है, इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। जीवन के कई कारकों की वजह से ऐसा होता है। ज्यादातर महिलाओं के ब्रेस्ट साइज में अचानक बदलाव होने के पीछे असंतुलित खानपान मुख्य कारण होता है। स्तनों के आकर में अचानक होने वाले बदलाव को नजरअंदाज करने पर आपको कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। उम्र क साथ-साथ शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के अलावा हमारी कुछ आदतों या कार्यशैली की वजह से ब्रेस्ट या स्तन के साइज में अचानक बदलाव होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि ब्रेस्ट साइज अचानक बढ़ने लगे (Sudden Increase in Breast Size) तो उसके पीछे के क्या कारण हो सकते हैं?

ब्रेस्ट साइज (स्तनों का आकार) अचानक बढ़ने के 5 कारण (5 Causes of Sudden Increase in Breast Size)

1. गर्भनिरोधक दवाओं के सेवन से (Taking Contraceptive Pills Can Cause Breast Size Increase)

Taking Contraceptive Pills Can Cause Breast Size Increase

महिलाऐं अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन करती हैं। लेकिन इन दवाओं का ज्यादा सेवन करना भी नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप इन दवाओं का सेवन ज्यादातर करती हैं तो इसकी वजह से आपके स्तनों के आकार अचानक बढ़ सकते हैं। गर्भनिरोधक गोलियों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं तो स्तन के आकार को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ता है जो ब्रेस्ट साइज के बढ़ने का कारण होता है।

2. वजन बढ़ने की वजह से (Weight Gain can Cause Sudden Increase in Brest Size)

Weight Gain can Cause Sudden Increase in Brest Size

अचानक खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से वजन बढ़ने के कारण महिलाओं के ब्रेस्ट साइज में परिवर्तन देखने को मिलता है। वजन बढ़ने के साथ ब्रेस्ट का साइज बढ़ना एक आम बात है लेकिन अगर मोटापा आदि की समस्या के कारण अचानक ब्रेस्ट साइज बढ़ने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। अचानक वजन और ब्रेस्ट साइज के बढ़ने की वजह से आपको ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी का खतरा अधिक हो जाता है। इसलिए अगर असंतुलित खानपान और जीवनशैली की वजह से वजन बढ़ रहा हो तो इस पर ध्यान जरूर दिया जाना चाहिए। इसके अलावा अगर किसी हार्मोनल बदलाव या अन्य कारणों से वजन बढ़ रहा हो तब भी ब्रेस्ट की साइज बढ़ सकती है।



प्रेगनेंसी में भी महिलाओं के स्तन का आकार बढ़ने लगता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को स्तन में भारीपन भी महसूस हो सकता है। इसके पीछे शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव को मुख कारण माना जाता है। प्रेगनेंसी के दौरान ब्रैस्ट साइज का बढ़ना एक सामान्य बात है कुछ मामलों में तो यह प्रेगनेंसी के आखिरी महीने तक हो सकता है। इस दौरान संतुलित आहार और व्यायाम बेहद जरूरी माना जाता है।

4. जंक फूड्स का अधिक सेवन करने की वजह से (Junk Foods can Cause Sudden Increase in Breast Size)

Junk Foods can Cause Sudden Increase in Breast Size

जंक फूड का अधिक सेवन करने वाली महिलाओं को अचानक स्तन का आकार बढ़ने की समस्या हो सकती है। जंक फूड का अधिक सेवन तो वैसे भी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता लेकिन अगर महिलाऐं इसका अधिक सेवन करती हैं तो अचानक ब्रेस्ट साइज बढ़ने का कारण भी बन सकता है। एक शोध में ये कहा गया है कि जंक फूड का अधिक सेवन करने वाली महिलाओं के स्तन दूसरों की तुलना में अधिक बड़े होते हैं।

5. यौन संबंध बनाने की वजह से (Sexual Intercourse can Cause Sudden Increase in Breast Size)

Sexual Intercourse can Cause Sudden Increase in Breast Size

महिलाओं के ब्रेस्ट साइज में अचानक होने वाले बदलाव की वजह यौन संबंध भी हो सकता है। फोरप्ले या यौन संबंध की वजह से महिलाओं के स्तनों का आकार अचानक बढ़ने लगता है। यौन संबंध के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ने से स्तन के नसों में तेजी से ब्लड दौड़ता है जिसकी वजह से ब्रेस्ट का आकार बढ़ जाता है।

ऊपर बताये गए कारणों की वजह से स्तनों के आकार में अचानक बदलाव हो सकते हैं। महिलाओं के स्तन का आकार बढ़ने के पीछे उम्र, हार्मोनल बदलाव और खानपान समेत कई कारण होते हैं। अगर आपके भी स्तनों का आकार अचानक बढ़ने लगे और यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो चिकित्सक की सलाह जरूर लें। इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

Offbeat

Rochak

Post A Comment:

0 comments: