Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

नाश्ते में भूल से भी ना करें व्हाइट ब्रेड का सेवन, सेहत के लिए है नुकसानदायक


<-- ADVERTISEMENT -->





ज्यादातर लोग अपने सुबह के नाश्ते में ब्रेड खाते हैं। ये सबसे पसंदीदा नाश्ता है जो आसानी से बन जाता है और इसका स्वाद भी अच्छा होता है। लेकिन जब पोषण की बात आती है तो सभी ब्रेड अलग- अलग होते हैं। सुपर मार्केट में ब्रेड के कई ऑपशन हैं जिसे अलग- अलग प्रोसेस्ड प्रकिया से बनाया जाता है। सफेद ब्रेड का इस्तेमाल सैंडवीच, पेस्ट्री आदि बनाने में किया जाता है। कई लोग रोजाना सुबह के नाश्ते में सफेद ब्रेड का सेवन करते हैं। शायद आप जानते नहीं हैं सफेद ब्रेड सेहत के लिए हानिकारक होता है।

1. सभी ब्रेड में कैलोरी का मात्रा सामान्य होती है। इन सभी में पोषक तत्वों का अंतर होता है। सफेद ब्रेड के एक टुकड़े में 77 कैलोरी होती है। लेकिन ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है। सफेद ब्रेड को सबसे ज्यादा प्रोसेस्ड किया जाता है इसलिए उसमें पोष्टिक तत्व सबसे कम होते हैं।


2. व्हाइट ब्रेड में बहुत ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो शरीर में ग्लूकोज को बढ़ाने का काम करता है। डायबिटीज मरीज के लिए सफेद ब्रेड खाना हानिकारक हो सकता है क्योंकि इससे ब्लड में शुगर लेवल अचानक से बढ़ता है जो खतरनाक साबित हो सकता है। लगातार शरीर में ग्लूकोज का लेवल अधिक होने से हाइपरग्लाइसेमिक हो सकता है। इसकी वजह से हृदय संबंधी बीमारियां और किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है।

3. अगर आप हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो व्हाइट ब्रेड को अपनी डाइट से बाहर करें। व्हाइट ब्रेड खाने से आपका वजन बढ़ता है, क्योंकि ये रिफाइंड कॉर्ब्स से बनता है जो शरीर में शुगर लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। शरीर में एक्सट्रा ग्लूकोज फैट के रूप में जमा होने लगता है। शरीर में शुगर लेवल ज्यादा होने से मीठी चीजें खाने का मन होता है। जिसकी वजह से वजन बढ़ सकता है।


4. सफेद ब्रेड से बनी चीजें खाने में भले ही स्वादिष्ट होती है लकिन आपके मूड को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि सफेद ब्रेड खाने से 50 की उम्र से अधिक महिलाओं में डिप्रेशन देखा गया है। इसे खाने के बाद थकान और अवसाद के अन्य लक्षणों का अनुभव हो सकता है।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

FirPost

Offbeat

Post A Comment:

0 comments: