Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

22 साल की उम्र में ही राज कपूर ने ले लिए थे सात फेरे, शादी के बाद भी कई एक्ट्रेसेस संग रहा संबंध


<-- ADVERTISEMENT -->




नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता राज कपूर इंडस्ट्री में शो मैन के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जिसमें आवारा, बरसात, चोरी-चोरी, और दीवाना जैसी शानदार फिल्मों के नाम शामिल हैं। राज कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से भी सुर्खियों में रहते थे। जब वो एक्ट्रेस नरगिस संग 9 साल तक रिलेशनशिप में थे। तब अक्सर उन्हें लेकर खबरें सामने आती ही रहती हैं। लेकिन जब उनका नरगिस संग ब्रेकअप हो गया तो उन्होंने अपने परिवार की मर्जी से ही शादी की। तो चलिए जानते हैं राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा मल्होत्रा के बारें में।

पिता के दोस्ती की बेटी संग हुई शादी

राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर की एक नाटक कंपनी चलाया करते थे। उस थिएटर में दूर-दूर से नाटक देखने लोग आया करते थे। एक बार नाटक कंपनी के साथ पृथ्वीराज साहब को रीवा जाना था। तो अपने बेटे राज कपूर को भी अपने साथ ले गए। जब वे वहां पहुंचे तो पृथ्वीराज ने अपने बेटे राज कपूर की सुरक्षा की जिम्मेदारी आईजी करतार नाथ मल्होत्रा को सौंप दी।

 

काम करते हुए पृथ्वीराज और आईजी के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। राज कपूर को देखते ही आईजी के मन में दोस्ती के रिश्ते को बदलने का ख्याल आया।

 

 

यह भी पढ़ें- बच्चों संग होटल में रहने चल गई थीं राज कपूर की पत्नी, वैजयंती माला से अफेयर था कारण

22 साल की उम्र में ही राज कपूर बने दूल्हे

महज 22 साल की उम्र में राज कपूर का रिश्ता आईजी की बेटी कृष्णा मल्होत्रा के साथ पक्का कर दिया गया। साल 1946 में राज कपूर ने कृष्णा संग सात फेरे लिए और उन्हें हमेशा के लिए अपना बना लिया। बताया जाता है कि राज कपूर की बारात रीवा की गई थी और आईजी के सरकारी बंगले से ही कृष्णा की ढोली उठी थी। राज कपूर और कृष्णा का वैवाहिक जीवन का काफी सुख में बिता। दोनों ने ही पांच बच्चों को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें- पिता के स्टूडियो में Raj Kapoor लगाते थे झाडू, बारिश में भीगते हुए जाया करते थे स्कूल

शादी के बाद भी कई अभिनेत्रियों संग रहा अफेयर


आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि कृष्णा मल्होत्रा से शादी करने के बाद भी राज कपूर नाम इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। अभिनेत्री नरगिस ने 9 साल बाद राज कपूर को इसलिए ही छोड़ा था क्योंकि वो समझ गई थीं कि राज कपूर कभी भी उनके लिए अपनी पत्नी को छोड़ेंगे नहीं और ना ही वो अपने पिता के खिलाफ जाएंगे। इन सब बातों को समझने के बाद नरगिस ने राज कपूर का साथ हमेशा के लिए छोड़ दिया और सुनील दत्त संग शादी कर ली।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: