
नई दिल्ली। बॉलीवुड से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की तस्वीर वायरल होती रहती हैं। एक्टिंग के अलावा वह अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनके फैशन सेंस की दुनिया दीवानी है। वह हर बार अपने कपड़ों के साथ एक्सपैरिमेंट करती रहती हैं। इस बीच प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

जैकेट में मां काली की तस्वीर
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की जैकेट पर मां काली की तस्वीर लगी हुई है। उनकी इस फोटो को प्रियंका के एक फैनपेज ने शेयर किया है। इस तस्वीर में उनके साथ निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। दोनों ने हाथों में हाथ डाल रखा है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ, उन्होंने फिशनेट स्टॉकिंग्स और मल्टीकलर्ड पंम्पस पहनी हुई हैं। लेकिन सभी का ध्यान खींचा प्रियंका की जैकेट ने।

फैंस को पसंद आया अंदाज
एक्ट्रेस की जैकेट के पीछे सेंटर में मां काली का चेहरा लगा हुआ है। अपने वेस्टर्न आउटफिट को इंडियन टच देना फैंस को काफी भा गया। लोग उनकी इस फैशन सेंस की काफी तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका की ये फोटो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार प्रियंका अपने फैशन सेंस के कारण सुर्खियों में आ चुकी हैं।

प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अमेजन प्राइम शो सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। इसमें उनके साथ रिचर्ड मैडन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा, प्रियंका हॉलीवुड मूवी टेक्स्ट फॉर यू में दिखाई देंगी। इस फिल्म को जिम स्ट्राउज डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें प्रियंका के अलावा हॉलीवुड के कई स्टार्स हैं।
Post A Comment:
0 comments: