Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

राशिफल 19 जुलाई 2021: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


<-- ADVERTISEMENT -->





 मेष राशिफल :- विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसायिक नवीन कार्य शुरू करने का मन बनेगा। यात्रा-निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। अपनी भूलने की आदत के कारण आप को अपनों का क्रोध झेलना पड़ेगा।

वृषभ राशिफल :- किसी भी कीमत पर अपना रूका काम करवाने की जिद रहेगी। खर्च की अधिकता से अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा।

मिथुन राशिफल :- बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। धन कोष में वृध्दि होगी। किसी बड़े संत साधुओ का सानिध्य मिलेगा। समय पर संभलना आप के और परिवार के लिए बेहतर होगा।

कर्क राशिफल :- दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेंगे। भवन निर्माण के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजानिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।

सिंह राशिफल :- अपने आप को सही साबित करना होगा। राजकीय सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। अध्ययन और अध्यात्म में रुचि बढेगी।

कन्या राशिफल :- अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामों के लिए धैर्य रखें। परिवार में विवाद से बचें। आज वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

तुला राशिफल :- आप की मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग के चलते कारोबार निवेश-नौकरी लाभ की स्थिति बनेगी। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। आपमें से कुछ को अस्वस्थता रह सकती है। आज किसी भूखे को भोजन जरूर करवाएं।

वृश्चिक राशिफल :- दिन की शुरुवात प्रसन्नता के साथ होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा। लेकिन, संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। किसी स्वागत समारोह में शामिल हो सकते हैं।

धनु राशिफल :- मित्रों की मदद से काम पूरे होंगे। राजनीति में आप का कद बड़ सकता है। परिश्रम होगा। अपनी मानसिकता से नकारात्मक को दूर करें। तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी।

मकर राशिफल :- अपने कॅरियर के प्रति आप ईमानदारी से काम करें। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भवन भूमि के कार्यों में कानूनी अड़चन आएंगी। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें। आपके अपनों द्वारा कार्यों में अवरोध सम्भव है।

कुंभ राशिफल :- नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। परिजनों द्वारा आप की भावनाओं को नजरअंदाज किया जा सकता है। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा।

मीन राशिफल :- धनलाभ होगा। शुभ समा‍चार मिलेंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। चोरी आदि से हानि की संभावाना के बीच चिंता और तनाव सताएंगे। अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाएं।


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

FirPost

Offbeat

Post A Comment:

0 comments: