राशिफल 02 जुलाई 2021: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि? - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

राशिफल 02 जुलाई 2021: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


<-- ADVERTISEMENT -->



 मेष राशिफल :- आपकी भूलने की आदत के कारण कार्यस्थल पर विवाद, मतभेद होंगे। कार्य में नुकसान से मनोबल कमजोर होगा। उधार दिया पैसा बड़ी मुश्किल से आएगा।

वृषभ राशिफल :- कार्य की व्यस्तता के कारण जरूरी कार्य अधूरे ही रहेगें, ऐसे में इन्हें पूरा करने के लिए खास मेहनत करनी होगी। आज मित्रों और सहयोगियों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें।

मिथुन राशिफल :- अपने हुनर से लोगों को अचंभित कर देंगे। आर्थिक लाभ के साथ ही ख्याति भी मिलेगी। व्यापार में कल्पना के अनुसार परिणाम आएंगे। खान-पान का खास ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में आप की अहम भूमिका रहेगी।

कर्क राशिफल :- धन संपत्ति के कामों में प्रबल सफलता मिलने के योग हैं। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। स्वास्थ सम्बंधित समस्या का समाधान होगा।

सिंह राशिफल :- कारोबार में अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। भूमि और संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।

कन्या राशिफल :- काम की व्यस्तता में निजी जीवन को नजर अंदाज न करें। आय से अधिक व्यय होने से बजट बिगड़ सकता है। कष्ट से मुक्ति मिलेगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

तुला राशिफल :- आप की कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आजीविका के साधनों को बढ़ाने में लगे रहेंगे। किसी व्यक्ति विशेष से आकर्षित होंगे।

वृश्चिक राशिफल :- राजनीतिक नया परिचय लाभदायक रहेगा। अति विश्वास हानिकारक रहेगा। कुछ आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, अत: सतर्क रहें।

धनु राशिफल :- मन अनुकूल समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पिता के व्यवसाय में आपकी रूचि बढेगी। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। पारिवारिक विवाद तनाव का कारण बन सकते हैं।

मकर राशिफल :- समय रहते विवादों को सुलझा लें। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा। घर-परिवार में मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। सामाजिक आयोजनों का हिस्सा बनेंगे।

कुंभ राशिफल :- सद्भाव से लिए निर्णय सार्थक होंगे। आलसी प्रवृत्ति को त्यागें। परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। संतान की बुरी आदतों के कारण आप परेशान रहेंगे। किसी से बात करते वक्त अपनी बात को कहने में संकोच करेंगे।

मीन राशिफल :- कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा। राज्यपक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। काम को टालना बंद करें और समझदारी और जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें।



<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

FirPost

Offbeat

Post A Comment:

0 comments: