परणीति चोपड़ा को ब्लैक बिकिनी में देखकर प्रियंका चोपड़ा को हुई जलन - BackToBollywood

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

परणीति चोपड़ा को ब्लैक बिकिनी में देखकर प्रियंका चोपड़ा को हुई जलन


<-- ADVERTISEMENT -->


नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। परिणीति अक्सर वेकेशन पर जाती रहती हैं। ऐसे में अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह समुद्र किनारे चिल करती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोवंर ने फैमिली प्लानिंग का किया खुलासा

इस तस्वीर को परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीर में वह नीले समंदर के किनारे बैठी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है और ब्लैक सनग्लासेस लगा रखे हैं। जिसमें उनका लुक काफी हॉट लग रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, 'इस फोटो से पहले मैं प्राणायाम कर रही थी। अच्छा ठीक है। मैं झूठ बोल रही हूं।' एक्ट्रेस की ये फोटो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस उनकी फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक उनकी फोटो पर 8 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

parineeti_chopra.png

कई सेलेब्स ने भी उनकी फोटो पर कमेंट किया है। वहीं, उनकी बहन व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें जलन हो रही है। उन्होंने कमेंट कर लिखा, 'मुझे बहुत जलन हो रही है।' उनके इस कमेंट पर फैंस तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 'राब्ता' फिल्म के चार साल हुए पूरे, सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं कृति सेनन

parineeti_chopra1.jpg

बात करें परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की तो हाल ही में वह फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आई थीं। इस फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो उसके कुछ वक्त बाद ही लॉकडाउन लग गया था। ऐसे में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को टाल दिया था। लेकिन फिर इसे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। इस फिल्म में परिणीति के साथ एक्टर अर्जुन लीड रोल में थे। फिल्म में परिणीति ने एक बैंकर का रोल प्ले किया था। वहीं, अर्जुन सस्पेंडेंड पुलिसवाले के किरदार में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा, परिणीति 'सायना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में भी नजर आईं। लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। आने वाली फिल्मों में परिणीति जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी।



<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: