आंवला विटामिन C से भरपूर होता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से काफी लंबे समय तक बीमारी होने के कोई आसार नहीं होते है। आंवला हमारे शरीर के लिए संजीवनी बूटी के समान है। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को ठीक कर हमें बीमारियों से बचाता है।
आंवले के सेवन के फायदे:
मासिकधर्म की समस्या के दौरान आंवले का सेवन करने से काफी लाभ मिलता है। इसका सेवन करते रहने से मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से भी निजात पाई जा सकती है।
आंवला में आयरन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे इसका सेवन करने से यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। इसका सेवन करते रहने से घुटने एवं जोड़ों का दर्द दूर हो जाता है।
आंवला हमारे शरीर के वजन को कम करने में भी मदद करता है। शहद और मिश्री के साथ आंवले का सेवन करने से उल्टी की समस्या दूर होती है।
आंवले का सेवन बालों के लिए एवं त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
Post A Comment:
0 comments: