वास्तु का हमारे जीवन में खास महत्व है। वास्तु दोष किसी के भी जीवन में परेशानियां खड़ी कर देता हैं। परिवार के सभी सदस्यों के बीच तनाव की वजह भी वास्तु दोष बनता है और तरक्की के मार्ग भी बंद कर देता हैं। घर में सब कुछ वास्तु के अनुरूप है तो जीवन में खुशहाली आती है। स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिसकी मदद से आप वास्तु दोषों को दूर कर सकते हैं।
अपनाएं ये वास्तु टिप्स:
घर में अगर सदस्यों के बीच तनाव रहता है, अशांति बनी रहती है। तो आपको घर में सात सफेद घोड़े वाली तस्वीर या पेटिंग लगानी चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
अपने ऑफिस में या अपने रूम में जहां आप काम करते हैं। वहां पर सफेद घोड़े वाली तस्वीर को लगाएं। इससे आपको आपके काम में कामयाबी मिलेगी। इस तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाएं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दौड़ेते हुए घोड़े घोड़ों की तस्वीर जीवन को गति देती है। इसे लिविंग रूम में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
अगर आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो आपको घर में सफेद घोडों की दौड़ते हुए तस्वीर लगानी चाहिए। आप इसे किसी भी दिशा में लगा सकते हैं।
Post A Comment:
0 comments: