Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

खतरों के खिलाड़ी 11 में एक एपिसोड के लिए रोहित शेट्टी से ले रहे मोटी फीस, ये है सबसे महंगा कंटेस्टेंट


<-- ADVERTISEMENT -->





 रोहित शेट्टी के टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 11 को लेकर दर्शकों में खूब एक्साइटमेंट है। खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन को देखने के लिए सभी बेहद उत्साहित हैं। फिलहाल खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन की शूटिंग केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) में चल रही है। इसबार दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह, अभिनव शुक्ला, आस्था गिल, अनुष्का सेन, अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी जैसी लोकप्रिय हस्तियां शो में नजर आने वाली हैं। ये सभी सेलिब्रिटीज खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए मोटी फीस ले रहे हैं। जानें कौन है खतरों के खिलाड़ी 11 का सबसे महंगा कंटेस्टेंट और किसे मिल रही कितनी फीस...

राहुल वैद्य


सिंगर राहुल वैद्य खतरों के खिलाड़ी 11 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं। इंडियन आइडल के विनर और बिग बॉस-14 के रनरअप रहे राहुल 15 लाख रुपए फीस ले रहे हैं। 

दिव्यांका त्रिपाठी


छोटे परदे की पॉपुलर टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी भी इस साल खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आने वाली हैं। शो के लिए दिव्यांका त्रिपाठी 10 लाख रुपए फीस ले रही हैं। 

सना मकबूल


टेलीविजन सीरियल्स विष, ईशान: सपनों को आवाज दे, कितनी मोहब्बत है 2, इस प्यार को क्या नाम दूं?, अर्जुन और आदत से मजबूर जैसे कई शोज का हिस्सा रहीं सना मकबूल भी रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा हैं। सना को 2.45 लाख फीस मिल रही है।

विशाल आदित्य सिंह


बिग बॉस का हिस्सा रहे टीवी अभिनेता विशाल आदित्य सिंह, खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए 3.34 लाख रुपए फीस ले रहे हैं। 

वरुण सूद


रोडीज से रातोंरात पॉपुलर हुए वरुण सूद भी रोहित शेट्टी के टीवी शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा हैं। वरुण सूद इस शो के लिए 3.83 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं। 

श्वेता तिवारी


कसौटी जिंदगी की प्रेरणा भी अब स्टंट करती नजर आने वाली हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं पॉपुलर स्टार श्वेता तिवारी की, जो इस साल खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा हैं। श्वेता शो के लिए 4 लाख रुपए ले रही हैं। 

अभिनव शुक्ला


बिग बॉस-14 में आकर अपनी पर्सनैलिटी के दम पर फैन फॉलोविंग बनाने वाले अभिनव शुक्ला भी स्टंट बेस्ड शो का हिस्सा हैं। इस सीजन के लिए अभिनव शुक्ला 4.35 लाख रुपए फीस ले रहे हैं। 

निक्की तंबोली


बिग बॉस सीजन 14 के कई स्टार इस बार खतरों के खिलाड़ी 11 का हिस्सा हैं। राहुल वैद्य और अभिनव शुक्ला के अलावा निक्की तंबोली भी उनके साथ शो में दिखने वाली हैं। निक्की को शो के लिए 4.43 लाख रुपए फीस मिल रही है। 

अनुष्का सेन


बाल वीर, यहां मैं घर घर खेली और देवों के देव महादेव जैसे शोज का हिस्सा रहीं अनुष्का सेन, खतरों के खिलाड़ी की सबसे यंग कंटेस्टेंट हैं। टीवी चाइल्ड इस शो के लिए 5 लाख रुपए फीस चार्ज कर रही हैं। 

अर्जुन बिजलानी


नागिन सीरीज का हिस्सा रहे और कई शोज के होस्ट कर चुके अर्जुन बिजलानी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी-11 के लिए 7 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं। 


🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

FirPost

Offbeat

Post A Comment:

0 comments: