Mgid

Blog Archive

Search This Blog

Total Pageviews

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय


<-- ADVERTISEMENT -->




कई ऐसे लोग हैं खासकर लड़कियां, जो कई बार स्लीवलेस यानी बिना आस्ती‍न वाली कुर्तियां, टॉप व ब्लाउज नहीं पहन पाती हैं। इसकी वजह होती है उनके अंडरआर्म्स की समस्या। दरअसल, कई लड़कियों के अंडरआर्म्स कालेपन लिए होते हैं जिस वजह से उन्हें लेटेस्ट फैशन से परहेज रखना पड़ता है, साथ ही अपनी मनचाही ड्रेस न पहनकर अपने मन को मारना पड़ता है। तो अब आप जानिए वे तरीके जिनको आजमा कर आप अभी तक काले हो चूके अंडरआर्म्स के कालेपन को हल्का कर सकती है।


1. आलू
आलू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है। इससे बाकी ब्लीचिंग एजेंट की तरह त्वचा में इर्रिटेशन भी नहीं होती है। आलू का पतला टुकड़ा काटकर अंडरआर्म्स पर रगड़ें व चाहें तो इसका ज्यूस निकालकर काले हिस्से पर 15 से 20 मिनट सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।


2. खीरा
आलू की तरह ही खीरा भी एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है। यह आपकी त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद करता है। खीरे का टुकड़ा या चाहें तो इसका ज्यूस निकालकर आप इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगा लें। बेहतर नतीजों के लिए इसे दिन में 1 या 2 बार करें।



3. नींबू
यह एक प्राकृतिक ब्लीचिंग, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक एजेंट है इसलिए कई तरह के त्वचा से संबधित रोगों में नींबू का उपयोग किया जाता है। नींबू का टुकड़ा काटकर अंडरआर्म्स पर रगड़ें व इसका ज्यूस निकालकर भी प्रभावित हिस्से पर 15 से 20 मिनट लगाकर रख सकते हैं। आप नींबू के रस में थोड़ी-सी चीनी भी छिड़क सकते हैं और फिर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा सप्ताह में 2-3 बार करें। नींबू आपकी त्वचा को सुखा देते हैं इसलिए इसके प्रयोग के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं।


4. बेकिंग सोडा
मृत काली त्वचा हटाने के लिए बेकिंग सोडे को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे सुखाने के बाद अच्छी तरह से अंडरआर्म्स को रगड़कर साफ करें। इसे भी सप्ताह में 2-3 बार करें।


5. संतरे का छिल्का
संतरे के छिल्कों में भी त्वचा के रंग को हल्का करने के गुण होते हैं। इनके छिल्कों को कुछ दिन धूप में सुखा लें। अब इसे पीसकर इसका पावडर बना लें। अब 2-3 चम्मच पावडर को रोज वॉटर (गुलाब जल) या दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर 10-15 मिनट लगाकर रखें, फिर धो लें। इसे भी सप्ताह में 2-3 बार करें।


6. नारियल का तेल
नारियल तेल में विटामिन 'ई' होता है, जो अंडरआर्म्स के रंग को हल्का करने में मददगार साबित होता हैं। इसका एक और फायदा यह है कि यह एक प्राकृतिक डिओडरेंट का भी काम करता है। नारियल तेल से अंडरआर्म्स की मालिश करें और इसे 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे हल्के साबुन और गुनगुने पानी से धो लें। इसे सप्ताह में 2 या 3 बार दोहराएं।

🔽 CLICK HERE TO DOWNLOAD 👇 🔽

Download Movie





<-- ADVERTISEMENT -->

AutoDesk

news

Post A Comment:

0 comments: